फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munna Bajrangi Murder Case, CBI team will record statement of wife Seema Singh on 19 March

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: पत्नी की गुहार पर शुरू हुई सीबीआई जांच, 19 मार्च को दर्ज होंगे बयान

Mon, 16 Mar 2020 09:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Mar 2020 09:47 PM IST
सार

मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच में जुटी सीबीआई अब 19 मार्च को सीमा सिंह के बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Munna Bajrangi Murder Case, CBI team will record statement of wife Seema Singh on 19 March
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच में जुटी सीबीआई अब 19 मार्च को सीमा सिंह के बयान दर्ज करेगी। सीजेएम ने डीजीपी को सुरक्षा के लिए पत्र लिखा है। सीबीआई वर्तमान समय में बागपत जिले में हत्याकांड की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम जिले में मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच कर रही है। हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाली बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह को बयान के लिए 19 मार्च को बुलाया जाएगा। सीमा की सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। देखने वाली बात यह होगी कि सीमा सिंह बयान दर्ज कराने के लिए जिले में आती है या नहीं। अब तक सीबीआई ने बंदियों, जेल अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और सुनील राठी से मिलने आने वाले लोगों के बयान दर्ज किए हैं। प्रकरण की पहली प्रगति रिपोर्ट हाईकोर्ट में 20 अप्रैल को दाखिल करनी है।
विज्ञापन


ये था मामला
बड़ौत से बसपा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में भाजपा नेता लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित से साल 2017 में मोबाइल के जरिये रंगदारी मांगी। पुलिस की जांच में मुन्ना बजरंगी का नाम सामने आया। इसी मामले में आठ जुलाई 2018 की रात बजरंगी को बागपत जेल में शिफ्ट किया गया। नौ जुलाई की सुबह सवा छह बजे बजरंगी की तन्हाई बैरक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शासन ने प्रकरण की जांच कराई। लापरवाही उजागर होने पर तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, मुख्य बंदी रक्षक अरजिंदर सिंह और माधव कुमार को सस्पेंड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना में शामिल थी सीमा सिंह की तहरीर, जांच में क्लीन चिट
वारदात के बाद मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की तहरीर को भी विवेचना में शामिल किया। सीमा सिंह ने बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ पीके, इनके पिता पूर्व एसपी जयंत सिंह, सुशील सिंह, कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय, विकास के खिलाफ षड्यंत्र रचने की तहरीर दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed