{"_id":"5d736b068ebc3e93b532b0fd","slug":"miscreants-lootes-of-40-lakhs-in-former-block-chief-house-at-muzaffarnagar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर डाली डकैती, गन प्वाइंट पर लेकर 40 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेखौफ बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर डाली डकैती, गन प्वाइंट पर लेकर 40 लाख की लूट
Sat, 07 Sep 2019 02:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जिले में मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में देर रात बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि किरण सहित तीन घरों में डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला। बताया गया कि बदमाशों ने ब्लॉक प्रमुख की मां को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पांच लाख की नगदी समेत 40 लाख की संपत्ति लूट ले गए है।
विज्ञापन
वहीं घटना की सूचना पर सीओ सोमेंद्र नेगी और इंस्पेक्टर पकंज त्यागी शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार कुछ अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि किरण के घर पर डाका डाल दिया। इस दौरान बदमाशों ने रवि किरण की मां सावित्री देवी को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दे डाला। इसके बाद बदमाशों ने जोगिद्र उर्फ लाला पुत्र भगवत सिंह और उसी के भाई ऋषिपाल के घर भी डकैती डाली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुठभेड़: महिला से कुंडल छीनकर भाग रहे बदमाशों को मारी गोली, दोनों अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
वहीं पीड़ित परिजनों ने शनिवार सुबह मोरना थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/