फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Milk seller shot of murdered by crooks in Muzaffarnagar

दंगे में गवाह शख्स को गोलियों से भूना, मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान की गई थी दो भाइयों की हत्या

Mon, 11 Mar 2019 10:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Milk seller shot of murdered by crooks in Muzaffarnagar
मौके पर घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में इंदिरा मूर्ति के निकट बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दूधिया असबाब (31) की हत्या कर दी। भागते हमलावरों का एक देसी पिस्टल भी मौके पर ही छूट गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वर्ष 2013 में दंगे के दौरान असबाब के दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वह गवाह थे, असबाब की हत्या को उसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। देर रात एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


फिलहाल असबाब खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर में रह रहे थे और वह खेड़ी तगान से दूध लाकर कस्बे में घंटाघर के पास स्थित अग्रवाल दूध डेयरी पर सप्लाई करते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे वह दूध की केन लेकर अग्रवाल डेयरी पर पहुंचे, तभी बाइक सवार तीन हमलावरों उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें तीन गोली बगल में और एक सिर में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। असबाब के दो सगे भाइयों शाहिद व नवाब की सांप्रदायिक दंगे के दौरान नौ सितंबर 2013 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में असबाब वादी था। इस घटना के बाद असबाब ने परिजनों के साथ गांव छोड़ दिया था और खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर में आकर रहने लगा था। फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और 25 मार्च को सुनवाई होनी थी।  

एसपी सिटी सतपाल अंतिल का कहना है कि उक्त मुकदमे की भी जानकारी ली जा रही है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है, आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed