यूपी: महिला का थाने में जबरदस्त हंगामा, पति पर लगाया ये गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज एक महिला ने मंगलवार को लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर हंगामा काटा। महिला का आरोप था कि मामला दर्ज होने के दो माह बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। काफी देर चले हंगामे के बाद एसएसआई ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर महिला को लौटा दिया।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि दो साल पहले उसका निकाह ब्रह्मपुरी निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद उसका पति उसे बरेली ले गया। करीब चार माह उसके साथ रहने के बाद एक दिन उसका पति नौकरी के काम से बाहर जाने की बात कहकर उसे घर पर अकेला छोड़ आया। काफी दिन बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे घर वापस ले आए। महिला ने बताया कि इस बीच कई बार उसकी पति से फोन पर भी बात हुई, लेकिन वह हर बार नौकरी की बात कहकर उसे टालता रहा।
महिला ने बताया कि कुछ दिन बाद उसके पति ने उसे मिलने के लिए ब्रह्मपुरी बुलाया। आरोप है कि जब वह उसके घर पहुंची तो वहां पता चला कि वह व्यक्ति पहले से शादीशुदा है और उसने उससे अपनी पहली शादी और धर्म छिपाकर शादी की है। वहां उसकी पहली पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। वह किसी तरह वहां से भागकर थाने पहुंची और लिखित में शिकायत की।
आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जिसके बाद 27 अक्टूबर, 2018 को वह एसएसपी से मिली। एसएसपी ने लिसाड़ीगेट पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिए। जिसके बाद आरोपियों पर जानलेवा हमला, दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
महिला का आरोप है कि दो दिन पहले लिसाड़ीगेट पुलिस ने उसके जेठ को हिरासत में लिया और मंगलवार सुबह छोड़ दिया। एसएसआई देवेंद्र कुमार हंगामा कर रही महिला से मिले और न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उसे लौटा दिया। उन्होंने बताया कि महिला से जुड़े मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/