यूपी: मनचले की पुलिस के सामने धुनाई, काफी दिनों से कर रहा था छात्रा को परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लालकुर्ती बाजार में छात्रा से छेड़छाड़ करते एक मनचले की छात्रा के परिजनों और लोगों ने धुनाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी कार्रवाई करने के बजाय तमाशा देखते रहे। बाद में एएसपी कैंट के निर्देश पर पहुंचे लालकुर्ती थाने के पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला दो समुदाय से जुड़ने के बाद दूसरा रूप ले सकता था।
पुलिस के मुताबिक, छात्रा का कहना था कि आरोपी युवक उसका करीब एक माह से पीछा कर रहा था और ट्यूशन जाना भी दुश्वार किया हुआ था। छात्रा ने मनचले की करतूत के बारे में परिजनों को बता दिया था। इसके चलते मंगलवार दोपहर परिजन छात्रा के पीछे-पीछे चले। इस दौरान मनचले ने छात्रा पर कमेंट करते हुए छेड़छाड़ कर दी। जिस पर परिजनों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इस बीच वहां भीड़ जमा हो गई। पब्लिक ने आरोपी से नाम पता पूछा तो उसने बड़ा बाजार लालकुर्ती निवासी नदीम बताया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की।
वहीं, मौके से चंद कदम की दूरी पर पुलिसकर्मी खड़े थे। जानकारी होने के बावजूद भी पुलिसकर्मी चंद कदमों की दूरी पर नहीं पहुंचे। एएसपी कैंट सतपाल सिंह को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने लालकुर्ती थाना पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस के अनुसार आरोपी नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/