फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Tampering of Class 5th student in madrasa and Attacked with knife

मदरसे से घर लौट रही कक्षा 5 की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

Wed, 30 Jan 2019 12:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Jan 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Tampering of Class 5th student in madrasa and Attacked with knife
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में एक मनचले ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे डाला। मदरसे से घर लौट रही कक्षा पांच की एक छात्रा से सरेआम छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर मचने पर भीड़ जुटी तो हमलावर चाकू लहराता हुआ फरार हो गया। घायल छात्रा को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मदरसे से लौट रही यह छात्रा जब एक गली के पास पहुंची तो एक युवक ने उसे खींचकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। आरोपी छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने शोर मचा दिया। जिस पर मनचले ने छात्रा पर चाकू से एक के बाद एक सात वार किए। छात्रा की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकला।
विज्ञापन

 
पहले भी हो चुकी वारदात
हापुड़ रोड स्थित जीजीआईसी के सामने एक छात्रा से छेड़खानी कर दी गई थी। मनचलों से बचने के प्रयास में छात्रा की गर्दन में चोट लगी थी। इस वारदात पर लोगों ने तीखा आक्रोश जताया था। जिसके बाद पुलिस ने मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया था। लेकिन फिर शांत बैठ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात धरा गया आरोपी
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह ने बताया कि आरोपी रिजवान देर रात हत्थे चढ़ गया। सूचना पर थाने पहुंचे परिजनों ने दावा किया कि उसका शाहदरा मेंटल हॉस्पिटल से इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बातें कर उलझाता रहा। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी का चालान कर दिया है।

परिवार में जबरदस्त गुस्सा 
वारदात का पता चलते ही परिवार के लोग आनन फानन में मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों में जबरदस्त गुस्सा था। उनका कहना था कि उनकी बेटी को आरोपी ने जानबूझकर टारगेट बनाया है। आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने लिसाड़ी गेट थाने में हंगामा किया।

लखीपुरा का रिजवान निकला आरोपी 
इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिजवान है, जोकि लखीपुरा लिसाड़ीगेट का निवासी बताया गया। आरोपी रिजवान करीब एक महीने से छात्रा का पीछा कर रहा था। रास्ते में कमेंट करता था। लेकिन छात्रा को कभी नहीं लगा कि आरोपी इस तरह की घटना कर सकता है। 

मामले की जांच होगी
आरोपी ताबड़तोड़ दबिश के बाद पकड़ा गया। आरोपी पर छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है। - दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed