यूपी: STF की बड़ी कार्रवाई, सॉल्वर गैंग के 12 सदस्य दबोचे, सरगना भी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ और पुलिस ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ मेरठ ने पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन सुबह की पाली से पहले मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित एक परीक्षा केंद्र से सॉल्वर गैंग के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में गिरोह का सरगना मनीष निवासी मुजफ्फरपुर कमाला थाना सिंघावली अहीर, जिला बागपत, हाल निवासी अंसल टाउन मोदीपुरम मेरठ और दो सॉल्वर मेरठ जिले के भावनपुर निवासी सोनू उर्फ सोहनवीर पुत्र भंवर सिंह और दीपक राठी पुत्र सतीश कुमार शामिल हैं।
सीओ ब्रजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इन लोगों से पूछताछ में खतौली के इरशाद नामक एक अन्य सॉल्वर का नाम भी उजागर हुआ, जिसकी तलाश की गई, लेकिन वह टीम के हत्थे नहीं चढ़ा। तीनों के पास से एक कार, 13 एडमिट कार्ड, तीन आधार कार्ड, दो पेन कार्ड, दो वोटर कार्ड, तीन ड्राइविंग लाइसेंस और 16,800 रुपये बरामद किए गए हैं। डीएवी कालेज मुजफ्फरनगर में आकाश तोमर नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़ा है। वह खुद को आकाश तोमर पुत्र बिट्टू तोमर निवासी जागृति विहार मेरठ बता रहा है।
सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन साल्वर गैंग के एक और सदस्य शिवशंकर निवासी गांव अमरपुर, जिला नवादा बिहार को गिरफ्तार किया है। यह मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के गांव तावली निवासी सुहेल के स्थान पर परीक्षा दे रहा था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इससे पहले सहारनपुर में रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा में पुलिस ने गागलहेड़ी के पीजी पॉयस कॉलेज से साल्वर गैंग के सदस्य बिहार निवासी बिजेंद्र एवं बागपत निवासी रवि को गिरफ्तार किया था। परतापुर मेरठ के राकेश और बागपत के बिनौली निवासी दीपक को भी पकड़ा था। इनसे पूछताछ के बाद एसओजी की टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसओजी ने एक होटल से बिहार के ही रहने वाले डब्बू नाम के व्यक्ति को पकड़ा है, जो सॉल्वर गैंग का सरगना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
कृष्णा इंटर कालेज बिजनौर में हिमांशु निवासी शामली की जगह परीक्षा दे रहे गांव जट्टारी टप्पल अलीगढ़ निवासी मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहित ने पुलिस को बताया कि उसके बाकी साथी कार में सवार हैं। कार कॉलेज के बाहर खड़ी है। पुलिस ने कार में सवार हिमांशु, बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव खालौर निवासी उमेश कुमार, बागपत जिले के बिनौली थाने के गांव बिजवाड़ा निवासी आस मोहम्मद को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक उनका एक साथी इस्लाम निवासी बिजवाड़ा बागपत भाग निकला, जिसे बाद में उसके गांव से दबोच लिया है। कार से ठेके लिए गए दो लाख रुपये भी बरामद हो गए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/