फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police have revealed Narendra murder case, wife and her boyfriend arrested

सनसनीखेज खुलासा: नेत्रहीन पति की खौफनाक हत्या, राज सुनकर अफसर भी हैरान, ऐसे उतारा था मौत के घाट

Wed, 08 May 2024 09:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 May 2024 09:28 PM IST
सार

Meerut Murder Case: मेरठ पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर नेत्रहीन पति की हत्या की साजिश रची थी। जानिए आखिर कैसे वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Meerut police have revealed Narendra murder case, wife and her boyfriend arrested
मेरठ में नरेंद्र की हत्या के मामले में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के जानीखुर्द में नेत्रहीन पति की नौकरी पाकर प्रेमी से शादी करने के सपने देखने वाली पूनम और उसका प्रेमी बुधवार को जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए। पूनम अपने प्रेमी के साथ मिलकर पांच साल से नरेंद्र को रास्ते से हटाने की फिराक में थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


मृतक नरेंद्र पुत्र चांदराम निवासी पशु अस्पताल कंपाउंड सूरजकुंड जन्म से ही नेत्रहीन था। नरेंद्र पशु चिकित्सालय सूरजकुंड में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। नरेंद्र का विवाह 12 साल पहले पूनम पुत्री तेजपाल निवासी नई बस्ती टीपीनगर के साथ हुआ था।

विज्ञापन

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पूनम का पांच साल से धीरज पुत्र हरिश्चंद निवासी लल्लापुरा नई बस्ती टीपीनगर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। धीरज पूनम से मिलने के लिए उसके घर भी जाने लगा था। इसको लेकर नरेंद्र की पूनम से कई बार कहासुनी भी हुई थी। इस दौरान धीरज ने पूनम से कहा कि अगर नरेंद्र को रास्ते से हटा देंगे तो उसकी नौकरी आश्रित कोटे से तुम्हें मिल जाएगी। इसके बाद दोनों शादी करके साथ रहेंगे।

रची थी ये साजिश
नरेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए धीरज ने अपने दो मित्रों अमरदीप और चांद को 80 हजार रुपये में नरेंद्र की हत्या करने के लिए तैयार कर लिया। हत्या करने के लिए 20 हजार रुपये पेशगी के अमरदीप और चांद को दे दिए। बाकी रुपये काम हो जाने के बाद देने तय हुए। प्लानिंग के तहत 22 अप्रैल को जब नरेंद्र अपनी बहन सुमन से मिलने निकला तो पूनम ने यह सूचना धीरज को दे दी। रास्ते में धीरज ने अमरदीप और चांद के साथ नरेंद्र को ई-रिक्शा में बैठा लिया। सिसौला रजबहे पर ले जाकर नरेंद्र को शराब पिलाई। नशा हो जाने पर नरेंद्र को रजबहे में डुबोकर मार दिया। शव पानी से बाहर निकाल कर पटरी पर रख दिया। वहीं, दूसरे दिन पुलिस ने नरेंद्र का शव बरामद किया। शिनाख्त ने होने पर अज्ञात में पंचनामा भर कर शव मोर्चरी भेज दिया। 

विज्ञापन

पत्नी ने की थी शव की शिनाख्त
नरेंद्र की पत्नी पूनम ने अगले दिन पोस्टमार्टम हाउस में नरेंद्र के शव की शिनाख्त की। पूनम ने नरेंद्र की हत्या करने का आरोप उसके परिवार वालों पर लगाकर मोर्चरी पर हंगामा भी किया। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए भोला झाल से उसके घर तक करीब 150 सीसीटीवी चेक किए। जिसमें नरेंद्र के साथ धीरज, अमरदीप और चांद नजर आ गए। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने बुधवार को पूनम, धीरज, अमरदीप और चांद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: दो युवकों की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शवों के पास से बरामद हुआ मोबाइल, जांच में जुटे अफसर

मृतक की हैं दो बेटियां, कोसते रहे लोग
नरेंद्र की दो बेटियां एक 10 साल की और दूसरी साढ़े चार साल की है। परिजन और रिश्तेदार थाने में पूनम को कोसते रहे कि पूरा घर ही उजाड़ दिया। पूनम के प्रेमी ने बताया कि नरेंद्र ने उसे कई बार घर आने पर टोक दिया था, दोनों के बीच बहस भी हुई थी। जिसके बाद उसने नरेंद्र को मारने की प्लानिंग कर ली।

यह भी पढ़ें: बेबस बेटियां: स्कूल जाती हूं तो छेड़ता है, जबरन बाइक पर बैठाता है..., मनचले की दहशत से छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed