यूपी पुलिस ने किया एक गैंग का भंडाफोड़, ऐसे थे वारदात को अंजाम, आठ बदमाश गिरफ्तार
मेरठ में टीपी नगर पुलिस ने गुरुवार रात को ट्रांसफॉर्मर व बिजली का सामान चोरी करने वाले आठ बदमाशों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से ट्रांसफार्मर का सामान, बिजली के तार, मोटर और अन्य सामान बरामद किया गया है।
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए आरोपी जुल्फिकार, वकील, रहीमुल्ला, रियाजुद्दीन, साहिल, अनीस, आदिल, शिव कुमार हैं। सभी आरोपी कंकरखेड़ा के लाला महमदपुर के रहने वाले हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना जुल्फीकार है रात में यह अपने गिरोह के साथ चलते थे। मेरठ के अलावा बागपत, गाजियाबाद में अलग-अलग स्थानों पर रात में बिजली की लाइनों के तार चोरी करके उन्हें दिल्ली में बेचा जाता था। पिछले एक साल में अलग-अलग स्थानों पर 20 से अधिक ट्रांसफार्मरों का सामान भी इसी गिरोह ने चोरी किया है। गैस सिलेंडर और मशीन के माध्यम से यह बिजली के तार और ट्रांसफार्मर की बॉडी काटकर तार निकालते थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/