फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police arrested three members of D-112 gang

यूपी: डी-112 गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, इन बड़ी वारदातों को दे चुके थे अंजाम

Fri, 17 May 2019 05:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 May 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Meerut police arrested three members of D-112 gang
डी-112 गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ पुलिस ने डी-112 गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पेट्रोल पंप पर हुई लूट की दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। यह गिरोह रात के अंधेरे में पेट्रोल पंपों को अपना निशाना बनाते थे।

विज्ञापन

 
पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात दौराला पुलिस को सूचना मिली थी कि रात के अंधेरे में कुछ बदमाश लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए निकले हैं। पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया और लावड़ रोड पर ग्राम खेड़ी टप्पा मोड़ के निकट सफेद रंग की डस्टर गाड़ी को रुकने का इशारा किया। एका-एक पुलिस को देखते ही कार सवार बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने कार में बैठे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम शिवम पुत्र वीरपाल सिंह निवासी ग्राम दयानतपुर थाना बाबूगढ़ छावनी जनपद हापुड़, चेतक पुत्र रोहतास निवासी ग्राम छज्जूपुर थाना परतापुर जनपद मेरठ और विक्की पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम तेजा थाना परतापुर बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि तीनों बदमाश अंतरराज्यीय लूटपाट करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। 11 मई को इस गिरोह ने गुलावठी कस्बे में शिवांग पेट्रोल पंप और 12 मई को सुबह परतापुर स्थित चौधरी फिलिंग स्टेशन पर लूट की वारदात को अंजाम देना कुबूल लिया है।  

इनके पास से पुलिस ने दोनों पेट्रोल पंप पर से लूटी गई धनराशि में से 11000 की नगदी, लूट में प्रयुक्त डस्टर गाड़ी, जो थाना मसूरी से नौ मई को लूटी गई थी, बरामद की है। इस गिरोह का मुख्य सरगना आशु फिलहाल पुलिस पकड़ से दूर है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed