फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut person strangled to death, dead body found in farm, he was missing for several days

मेरठ: व्यक्ति की गला घोटकर निर्मम हत्या, खेत में मिला शव, कई दिन से चल रहा था लापता

Tue, 14 Jan 2020 03:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jan 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Meerut person strangled to death, dead body found in farm, he was missing for several days
up police, murder - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे भावनपुर में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव ईख के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान स्याल ग्राम निवासी पूर्व प्रधान के बेटे मंगु के रूप में हुई है। वह तकरीबन एक सप्ताह से लापता चल रहा था। पुलिस ने घटना की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव स्याल निवासी पुर्व प्रधान स्व.भूले के 57 वर्षीय बेटे मंगु का शव आज सुबह ग्राम के ही हरस्वरूप के ईख के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: यूपी: दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या, एक को चाकू से गोदा तो दूसरे को मारी गोली, जंगल में मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगु तकरीबन एक सप्ताह पहले घर से अचानक लापता हो गया था। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर छानबीन की। वहीं व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की हत्या गला घोटकर की गई है। हालांकि सीओ सदर देहात अखिलेश भदोरिया फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को जल्द ही घटना का खुलासा करन का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed