{"_id":"60054f8f6fa6cd1a686a048a","slug":"meerut-news-in-hindi-the-villagers-has-attacked-on-police-team-in-meerut-and-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में पुलिस पर हमला, जमकर पथराव-फायरिंग, भाग बचाई जान, चौकी इंचार्ज समेत पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ में पुलिस पर हमला, जमकर पथराव-फायरिंग, भाग बचाई जान, चौकी इंचार्ज समेत पांच घायल
Mon, 18 Jan 2021 03:34 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 Jan 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
हमले में घायल हुए पुलिसकर्मी और क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दौराला थाना क्षेत्र के गांव रुहासा में सोमवार को पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस गिरफ्त से भी छुड़ा लिया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये है मामला
दौराला पुलिस सोमवार को गोकशी के आरोपी मुजम्मिर को पकड़ने गई थी। इस दौरान मुजम्मिर के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे, पथराव और फायरिंग की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं कई पुलिसकर्मी गोली लगने से बाल- बाल बच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस गिरफ्त से आरोपी को भी छुड़ा लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर: आपसी विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
विज्ञापन
इसके बाद घायल पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी और किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। उधर, घायल पुलिसकर्मियों को सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायल होने वाले पुलिसकर्मियों में सकौती चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, जीप चालक आदेश और सुधीर व आकाश राणा घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में आतंकी इनपुट... अफसरों को दिए सख्त निर्देश, 26 जनवरी तक रहेगा अलर्ट
सीओ संजीव दीक्षित का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा पुलिस पर हमले करने वाले सभी आरोपियों गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी आरोपी को कतई ही नहीं बख्शा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/