फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Girl student of meerut college has been sexual harrasment after kidnapped

शर्मनाक! अपहरण कर मेरठ कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता ने बयां किया दर्द, दिया था नौकरी का झांसा

Sat, 12 Jun 2021 10:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Jun 2021 10:29 AM IST
सार

मेरठ में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां मेरठ कॉलेज की एक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। पीड़ित छात्रा ने अपना दर्द बयां कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Meerut News: Girl student of meerut college has been sexual harrasment after kidnapped
मेरठ: एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सहपाठी के भाई ने मेरठ कॉलेज की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि पहले युवक ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे छात्रा बेहोश हो गई। बाद में नोएडा ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर लालकुर्ती थाने में आरोपी धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। 

विज्ञापन


मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली युवती मेरठ कॉलेज से बीए कर रही है। छात्रा पीएल शर्मा रोड स्थित एक हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। पीड़िता के मुताबिक, एक छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई थी। छात्रा के भाई ने अपनी बहन के मोबाइल से उसका नंबर ले लिया और फिर बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने नोएडा में उसकी नौकरी लगाने की बात कही। वह छात्रा को बहला-फुसलाकर हॉस्टल से ले आया और फिर उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया। कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ पिलाया और नोएडा के सेक्टर-2 में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी वहां से भाग गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि छात्रा को आरोपी का सिर्फ नाम पता है। वह कहां रहता है। इसकी कोई जानकारी नहीं है। शुक्रवार पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए कई जगह जाकर जानकारी जुटाई। अभी उसका कोई अता-पता नहीं लगा है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी के लिए झांसे में आ गई छात्रा  
कोरोना का प्रकोप था और शहर में कर्फ्यू लगा था। इसके बावजूद मेरठ कॉलेज की छात्रा नौकरी की चाह में अपने घर बुलंदशहर नहीं गई। क्योंकि सहेली के भाई ने छात्रा को झांसे में लिया हुआ था। उसने दिलासा दिया हुआ था कि कर्फ्यू खुलते ही उसकी नौकरी नोएडा में लगवा देगा।

शायद छात्रा को नहीं पता था कि जो युवक उसका कॅरियर बनवाने का झांसा दे रहा है, वही उसको बर्बाद कर देगा। अब छात्रा का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपने परिवार के लोगों को घटना के बारे में नहीं बता पा रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया, फिर नोएडा में दुष्कर्म किया। 

एक सप्ताह तक दहशत में रही छात्रा
छात्रा ने दो जून 2021 को घटना होना बताया है। वह एक सप्ताह दहशत में रही। क्योंकि आरोपी धमकी फोन पर दे रहा है। बुधवार को छात्रा ने लालकुर्ती थाने में जाकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने भी तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार रात धीरज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हो गया। 

छात्रा के हॉस्टल में पहुंची पुलिस
कर्फ्यू के बाद भी छात्रा हॉस्टल में रही है। पुलिस ने छात्रा से पूछा कि कॉलेज और हॉस्टल बंद थे। वह घर क्यों नहीं गई। छात्रा ने बताया है कि वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने हॉस्टल में जाकर संचालक से भी जानकारी ली है। पुलिस एक-एक बिंदु पर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed