फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: demonstration has held at the SSP office in the case of sexual assault on a girl of another community at the house of a BJP leader

भाजपा नेत्री के घर पर दुष्कर्म: इस मामले में नया खुलासा, पीड़ित युवती ने लगाया ये गंभीर आरोप, एसएसपी ऑफिस पर हुआ प्रदर्शन

Tue, 03 Aug 2021 10:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Aug 2021 10:40 PM IST
सार

दूसरे समुदाय की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया गया। युवती ने भाजपा नेत्री समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Meerut News: demonstration has held at the SSP office in the case of sexual assault on a girl of another community at the house of a BJP leader
एसएसपी ऑफिस पर हंगामा करते कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में भाजपा नेत्री के घर पर दूसरे समुदाय की युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़ित युवती का आरोप है कि उसे कई महीनों तक घर में रखा गया। युवती ने इस मामले में भाजपा नेत्री समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं भाजपा नेत्री समेत तीन पर दर्ज किए गए दुष्कर्म के मुकदमे के मामले में मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन


बरेली निवासी एक युवती ने दुल्हैड़ा निवासी भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान, उनके बेटे अनिकेत व देवर अजय चौहान पर कोल्ड़ ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर पल्लवपुरम थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद 164 के बयान दर्ज कराए। 
विज्ञापन


वहीं युवती द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद हिंदू संगठन के लोग मीनाक्षी चौहान के पक्ष में उतर आए। मंगलवार को सैकड़ों लोग अंजलि चिकारा के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि युवती झूठा आरोप लगाते हुए मीनाक्षी चौहान को फंसा रही है। अंजलि चिकारा ने कहा कि बरेली निवासी युवती द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेत्री पर मुकदमे का राजपूत जागृति मिशन ने किया था विरोध
भाजपा नेत्री पर बरेली निवासी महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को राजपूत जागृति मिशन और अन्य संगठनों ने निराधार बताया है। उन्होंने भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

राजपूत जागृति मिशन की बैठक सोमवार को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज शिव नगर में हुई। प्रशासन से मांग की गई कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। तरुणा सिंह ने कहा कि समाज में रोष है। मोनिका पुंडीर, गीता पुंडीर, प्रताप कुशवाहा, पंकज राणा, शीलेंद्र चौहान, मदनपाल पुंडीर, आदि मौजूद रहे।

वहीं, दूसरी बैठक में समाजसेवी अंजलि चिकारा ने कहा कि मीनाक्षी चौहान गौ रक्षक और लव जिहाद के खिलाफ आंदोलन चला रही थीं। यही नहीं वह बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने वाली थी। बरेली निवासी महिला ने इसी वजह से फर्जी मुकदमे में फंसा दिया है।

क्या था मामला
बरेली निवासी दूसरे समुदाय की एक महिला ने दुल्हैड़ा निवासी भाजपा नेता मीनाक्षी चौहान, उनके देवर और नाबालिग पुत्र पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मीनाक्षी चौहान पहले ही आरोपों को बेबुनियाद बता चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed