फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut murder news

टेंपो चालक की लूट के बाद हत्या

Sun, 21 Feb 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 21 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
meerut murder news

परतापुर क्षेत्र में शुक्रवार रात बदमाशों ने टेंपो चालक की लूट के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह रजवाहे में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उपल्हैड़ा गांव निवासी रविंद्र (40) पुत्र हरबीर सिंह परतापुर से सुभारती और मोदीनगर तक किराए पर टेंपो चलाता था। शुक्रवार को टेंपो खरीदने की बात कहते हुए घर से पचास हजार रुपये लेकर निक ला था। रात में करीब नौ बजे परिजनों ने रविंद्र से मोबाइल पर बात की तो उसने कहा कि वह सुभारती के पास है आधा घंटे में घर आ जाएगा। उसके बाद से रविंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह भूड़बराल के पास रजवाहे में लाश मिलने की सूचना पर परतापुर एसओ राकेश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन के अलावा ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदमाशों ने पहचान मिटाने के लिए रविंद्र के चेहरे को पत्थर या किसी लोहे की चीज से कुचल दिया। चेहरे पर चोट के एक दर्जन से अधिक निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को मोदीनगर पुलिस की सूचना पर परतापुर पुलिस ने टेंपो को लावारिस हालत में मोदीनगर से बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि टेंपो में सीएनजी गैस खत्म थी इसलिये बदमाश टेंपो छोड़कर भाग गए। मृतक के परिजनों ने पुलिस क ो बताया कि रविंद्र के पास 50 हजार रुपये भी थे। परिजनों ने बताया कि रविंद्र की पत्नी की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed