युवक की हत्या कर शव बिटौड़े में फूंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या कर शव बिटौड़े में फूंक दिया गया। बुधवार सुबह बिटौड़े से अधजला शव बरामद हुआ तो हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग या रंजिश मानकर चल रही है।
मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव से जुड़ा है। जहां जंगल में श्मशान घाट के पास ही ग्रामीणों ने पशुओं का गोबर पाथने के लिए जगह बना रखी है। वहीं पर अपने बिटौड़े भी रखे हुए हैं। बुधवार सुबह करीब छह बजे जब महिलाएं गोबर लेकर पहुंचीं तो उन्होंने ग्रामीण नवाब अली के बिटौड़े को जलते हुए देखा।
इस बीच उनकी नजर अचानक से राख में पड़े युवक के शव पर पड़ी। शव करीब-करीब आधा जल चुका था। युवक का अधजला शव देखकर महिलाओं के होश उड़ गए। महिलाओं ने इसकी जानकारी पास के ही खेत मालिक जितेंद्र सिंह को दी। जिसके बाद गांव से अन्य ग्रामीणों के अलावा एसपी सिटी ओपी सिंह, सीओ दौराला और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा भी पहुंच गए। एसपी सिटी ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया।
पहचान ही मिटाने की कोशिश
पुलिस का मानना है कि हत्यारों ने युवक की पहचान मिटाने के लिए शव को बिटौड़े में फूंकने की कोशिश की। हालांकि बिटौड़ा तो पूरा खाक हो गया, लेकिन युवक के शरीर का केवल निचला हिस्सा ही जला। जबकि चेहरे पर झुलसने के निशान आए हैं। जिस तरीके से हत्या की गई, उससे किसी खास रंजिश या प्रेम प्रसंग कारण माना जा रहा है। एसपी सिटी का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्राथमिकता शिनाख्त की है। आसपास के थाना क्षेत्रों के अलावा सभी जिलों में इसकी सूचना दे दी गई है।