{"_id":"5edf3fc4f916cf569a0f3123","slug":"meerut-murder-case-police-revealed-the-javed-murder-and-arrested-two-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"जावेद हत्याकांड का खुलासा: आरोपी ने उगला सच, बोला- थप्पड़ का बदला लेने के लिए किया था कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जावेद हत्याकांड का खुलासा: आरोपी ने उगला सच, बोला- थप्पड़ का बदला लेने के लिए किया था कत्ल
Tue, 09 Jun 2020 01:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:30 PM IST
सार
- पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर जावेद की हत्या का खुलासा किया
- पुलिस ने पार्टनर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
- आरोपी बोला- थप्पड़ का बदला लेने के लिए किया था कत्ल
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में करीब तीन माह पूर्व हुए प्रॉपर्टी डीलर जावेद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जावेद के पार्टनर समेत दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जामिया चौक लिसाड़ी गेट निवासी जावेद पहलवान करीब तीन माह पूर्व 18 मार्च को अपने पार्टनर इलियास के साथ जमीन देखने स्कूटी से जा रहा था। फतेउल्लापुर गांव में बाइक पर सवार बदमाशों ने जावेद पर फायरिंग कर दी थी। जावेद जान बचाने के लिए एक दुकान में घुस गया था। लेकिन हमलावरों ने दुकान में घुसकर जावेद की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस दौरान पार्टनर इलियास मौके से भाग गया था। जावेद के परिवार वालों ने आसिफ निवासी ईदगाह गोल्डन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अनामिका शुक्ला से हुई थी ये बड़ी चूक, फिर खुल गया पूरा राज, पढ़िए पूरा अपडेट
विज्ञापन
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आसिफ ने बताया कि जावेद उसकी जमीन पर कब्जा कर रहा था। जब उसने जावेद का विरोध किया तो जावेद ने उसे चांटा मार दिया था। उसी का बदला लेने के लिए उसने जावेद की हत्या की थी।
वहीं जावेद के पार्टनर इलियास ने जावेद को मरवाने में पूरा सहयोग किया था। क्योंकि जावेद अपनी अधिकांश प्रॉपर्टी इलियास के नाम पर खरीदता था। इन जमीनों को हड़पने के लिए इलियास ने ही हमलावरों को जावेद की लोकेशन दी थी। पुलिस ने इलियास को भी जावेद की हत्या की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/