फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut miscreants was robbed a truck full of threads worth 70 lakh in Mumbai

यूपी: 70 लाख के धागों से भरा ट्रक बदमाशों ने लूटा, मेरठ में मिली लोकेशन, जांच के लिए पहुंची मंबुई पुलिस

Wed, 10 Nov 2021 01:52 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Nov 2021 01:52 AM IST
सार

मुंबई में लूटे गए 70 लाख रुपये की कीमत के धागों से भरे ट्रक की लोकेशन मेरठ में मिली। इसके बाद मुंबई पुलिस मेरठ पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
Meerut miscreants was robbed a truck full of threads worth 70 lakh in Mumbai
मुंबई पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में 70 लाख रुपये की कीमत का धागों से भरा ट्रक खरखौदा के बदमाशों ने लूटा था। बदमाशों की लोकेशन मिलने पर मुंबई पुलिस और एटीएस ने मेरठ में डेरा डाला। जानकारी मिली कि हापुड़ रोड स्थित बंद पड़ी मीट की फैक्टरी में यह धागा उतारा गया था। मुंबई पुलिस ने फैक्टरी में छापा मारा, लेकिन वहां धागा नहीं मिला। इसके बाद मुंबई पुलिस लौट गई। 

विज्ञापन


मुंबई के जेएम थाना क्षेत्र के ओरन पोर्ट (बंदरगाह) से 10 दिन पहले यह ट्रक लूटा गया। इस मामले की जांच मुंबई एटीएस कर रही है। बताया गया है कि यह धागा एक मीट फैक्टरी में उतारा गया। धागों से भरे ट्रक की लोकेशन मेरठ में मिली तो मुंबई पुलिस और एटीएस की टीम खरखौदा में पहुंच गई। खरखौदा पुलिस को साथ लेकर मुंबई पुलिस ने पड़ताल की। इसमें ट्रक के आने की जानकारी मिलना बताया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें 
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में सामने आया कि खरखौदा के बदमाशों ने मुंबई से ट्रक लूटा है। बदमाश एक कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस ने वहां दबिश दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बंद पड़ी मीट फैक्टरी में भी तलाशी ली गई, वहां पर भी धागा नहीं मिला। सीओ किठौर चंद्रकांत मीणा ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली थी। मुंबई पुलिस जांच के बाद लौट गई।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed