फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut medical college

मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार को पीटा

Sun, 17 Jan 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 17 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
meerut medical college
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों पर शनिवार को फिर एक तीमारदार को पीटने के आरोप लगे हैं। विवाद महज ग्लूकोज की खाली बोतल न हटाने पर शुरू हुआ था। आरोप है कि तीमारदार को कॉलर पकड़कर आईसीसीयू से घसीटकर लाया गया। फिर लात-घूंसों से पीटकर पीछे के रास्ते से निकालकर बाहर फेंक दिया गया। तीमारदार ने ईएमओ डॉ. अजीत चौधरी और कॉलेज के अन्य अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


समर गार्डन निवासी राशिद ने बताया कि उनके ससुर की मां जरीना हार्ट की बीमारी के चलते मेडिकल अस्पताल के आईसीसीयू में भर्ती हैं। जिन्हें देखने वह शनिवार सुबह करीब नौ बजे गया था। जब पहुंचा तो मरीज को दूसरे बेड पर शिफ्ट किया जा रहा था। आरोप है कि उस बेड पर पहले से ग्लूकोज की खाली बोतल लटकी थी।
विज्ञापन


जूनियर डॉक्टर ने उसे वहां से बोतल न हटाने पर डांटना शुरू कर दिया। राशिद ने कह दिया कि हमारा मरीज को अभी इस बेड पर शिफ्ट हो रहा है। उसे क्या पता कि बोतल किसकी है। फिर यह मेरा काम भी नहीं है। आरोप है कि बोतल न हटाने पर जूनियर डॉक्टर राशिद पर भड़क गए। और आईसीसीयू से बाहर लाकर उसे बुरी तरह से पीटा। अन्य मरीजों ने डॉक्टरों का विरोध किया, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने भर्ती कराया
मामला तूल पकड़ता देख आईसीसीयू के मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया तो जरीना को डिस्चार्ज कर दिया गया। राशिद ने इसकी जानकारी सपा नेता आदिल चौधरी और पूर्व विधायक परवेज हलीम को दी। जिस पर पूर्व विधायक ने सीएमएस डॉ. सुभाष सिंह को फोन कर मरीज को दोबारा भर्ती कराया। आरोप है कि मरीज की ट्रीटमेंट की फाइल भी गायब कर दी गई, जो शाम तक नहीं मिली। राशिद के अनुसार सोमवार को इस मामले में क्षेत्रीय लोगों के साथ प्राचार्य का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed