फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut man beaten his father to death in Partapur amid lockdown

मेरठ के परतापुर में सिरफिरे पुत्र ने पैंट से दबाया पिता का गला, फिर डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2020 03:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Apr 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Meerut man beaten his father to death in Partapur amid lockdown
murder news - फोटो : amar ujala

परतापुर। परतापुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात कलयुगी पुत्र ने पैंट से गला दबाने के बाद डंडे से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर डाली। घटना के बाद मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया। आरोपी के बड़े भाई द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घोपला गांव निवासी 70 वर्षीय किशन सिंह खेती-बाड़ी करता था। परिजनों के मुताबिक किशन सिंह के चक्रेश, अमित, हेमंत और नवीन बघेला नाम के चार पुत्र हैं। जिनके परिवार गांव में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है किशन सिंह के तीसरे नंबर का पुत्र हेमंत क्षेत्र में स्थित ओलंपिक जिपर्स में मशीन ऑपरेटर के पद पर तैनात है। परिजनों के मुताबिक हेमंत का मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं है। जिसके चलते वह आए-दिन परिवार के लोगों से झगड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमंत की पत्नी बबली के मुताबिक गुरुवार को सुबह उसने हेमंत को घर से गायब देखा। जिसके बाद वह अपने पति हेमंत को ढूंढती हुई घेर में पहुंची तो चारपाई पर उसके ससुर किशन सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था।

किशन सिंह के शव को देखते ही बबली की चीख निकल गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ लग गई। जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव की जांच पड़ताल की। मृतक के गले में एक पैंट भी लिपटी हुई थी, इसी के साथ शव के पास ही खून से सना डंडा पड़ा था।

बबली ने पैंट की पहचान अपने पति हेमंत की पैंट के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने हेमंत की खोजबीन शुरू की तो वह अपने ही घर के एक कमरे में छिपा मिला। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने पिता की हत्या की बात कबूल कर ली।

इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि मृतक किशन सिंह के पुत्र चक्रेश ने अपने भाई हेमंत के खिलाफ अपने पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी हेमंत को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed