फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, damaged the statue of bhim rao ambedkar in meerut dehat

मेरठ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश

Mon, 04 Feb 2019 01:10 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 04 Feb 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Meerut, damaged the statue of bhim rao ambedkar in meerut dehat
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही है। मेरठ के देहात क्षेत्र में सोमवार को कुछ शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं रविवार को सहारनपुर जिले में भी कुछ शरारती तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। 

विज्ञापन


बता दें कि यह मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव का है। यहां सोमवार सुबह कुछ शरारती तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी लगते ही एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ मवाना पंकज सिंह भी भारी पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आनन- फानन में आंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाई। इसके बाद एसपी देहात ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। 

वर्जन-
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि थाना हस्तिनापुर के किशोरपुर गांव में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर हस्तिनापुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त मूर्ति की जगह नई मूर्ति स्थापित करवा दी गई है। अज्ञात शरारती शख्स के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed