{"_id":"e1548727242ee502363b3cabf1aca476","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में पुलिस पर क्यों किया गया पथराव?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ में पुलिस पर क्यों किया गया पथराव?
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी टीम ने मंगतपुरा क्षेत्र में छापा मारकर अवैध शराब की 322 पेटी शराब पकड़ी। शराब तस्कर के गुर्गों ने टीम पर पत्थरबाजी की। मामले की सूचना पर पहुंची तीन थानों की पुलिस ने लोगों को लाठी भांजकर खदेड़ा। तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा। मामले की रिपोर्ट थाना ब्रह्मपुरी में दर्ज कराई गई है।
आबकारी टीम को शराब तस्कर रमेश पुत्र बन्नी द्वारा मंगतपुरा क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में अवैध शराब छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर अरविंद मौर्य, राजेश सिंह, महेंद्र नाथ सिंह और एसएस चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छापामारी में टीम को 322 पेटी अरुणाचल प्रदेश और सीएसडी कैंटीन की बरामद हुई। छापामारी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तस्कर के गुर्गों ने टीम का विरोध किया और हाथापाई करने की कोशिश की। टीम ने अपने को घिरता देख पुलिस को सूचना दी।
इस पर थाना ब्रह्मपुरी, रेलवे रोड और टीपीनगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को लाठी लेकर हड़काया तो वे झाड़ियों में छिपकर पत्थरबाजी करने लगे। पुलिस के सख्ती करने पर वे वहां से भाग खड़े हुए। आबकारी इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 7 लाख रुपये है। शराब तस्कर रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रमेश पहले भी कई बार जेल जा चुका है।