{"_id":"414870a7f14c135e7731710198353c86","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-89","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड के विवाद में फायरिंग, दो गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चकरोड के विवाद में फायरिंग, दो गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
गांव सौंदत में चकरोड के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों के परिजनों ने बारह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
ग्राम सौंदत्त निवासी शाहिद पुत्र शहादत गांव के समीप कोल्हू चलाता है। यहां दो साल से गांव के कुछ लोगों से चकरोड को लेकर विवाद है। एक पक्ष के वहाब और शकील पुत्रगण उस्मान, गफ्फार पुत्र सईद, आरिफ, मरगूब और मसरूर पुत्रगण इंतजार, आरिस पुत्र रौनक, परवेज पुत्र भूरे, शकील, सुहैल पुत्रगण ताहिर, सालिम पुत्र तैय्यब, फहीम पुत्र आबिद और चार अज्ञात हथियारों से लैस होकर कोल्हू पर आए और चकरोड बंद करने लगे।
शाहिद ने उनका विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने धावा बोलकर अधांधुध फायरिंग कर दी। इसमें सलमान एवं शाहिद की बहन नौबहार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की जानकारी पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उनको आता देख हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीण घायलों को थाने लेकर पंहुचे।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पंहुचकर मामले की जानकारी ली। पीड़ित शाहिद ने उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।