फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

प्रत्याशी के बेटे के घर से मिला सरकारी रिवाल्वर

Sat, 05 Dec 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 05 Dec 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
वलीदपुर गांव मेंप्रधान पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के बेटे ने गांव के ही पिता-पुत्र पर रिवाल्वर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रत्याशी के घर छापा मारा। पुलिस ने प्रत्याशी के घर से सरकारी रिवाल्वर और चार कारतूस बरामद किए। एक आरोपी मौके से दबोच लिया। प्रत्याशी पुत्र समेत दो युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस रिवाल्वर की जांच में जुटी है। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


वलीदपुर निवासी मनीष अहलावत के पिता धर्मराज गांव में प्रधानी का चुनाव लड़ रहे है। मनीष का लगभग डेढ़ साल पहले गांव के ही दीपक से विवाद हो गया था। शुक्रवार को दीपक के चाचा देवेंद्र अपने पुत्र के साथ गांव में ही कहीं जा रहे थे। आरोप है कि मनीष ने अपने साथी मोसीन निवासी कुलंजन और एक अन्य युवक के साथ दोनों को रिवाल्वर दिखाकर धमकाया। किसी तरह घर पहुंचकर पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मनीष के घर छापा मारा। पुलिस को देख मनीष और उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोसीन को हिरासत में ले लिया। मनीष के घर से 38 बोर की रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसएसआई हाकिम सिंह का कहना है कि रिवाल्वर सरकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी के बेटे के पास रिवाल्वर कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। मनीष अहलावत, मोसीन और एक अज्ञात के खिलाफ मामले को दर्ज कर लिया है। सीओ अरविंद कुमार का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed