फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

पुलिस ढूंढती रह गई, शिक्षिका ने दबोच लिया बदमाश

Thu, 03 Dec 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 03 Dec 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

बच्चों को हौसले और हिम्मत का पाठ पढ़ाने वाली प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मुसीबत पड़ीं तो खुद भी मिसाल बन गईं। स्कूटी पर सवार होकर साथी शिक्षक के साथ घर लौट रहीं शिक्षिका से बहरामपुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने 25 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली।

विज्ञापन


वारदात के बाद भाग रहे एक बदमाश को जान की परवाह किए बगैर शिक्षिका ने बाइक से खींच लिया। साथी को शिक्षिका के कब्जे में देख दो बदमाशों ने छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन, शिक्षिका घबराईं नहीं और बदमाशों से लोहा लिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों मौके की ओर दौड़े। खुद को घिरा देख दो बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। पकड़े गए बदमाश को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


टीपीनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी रीना राणा जानी क्षेत्र के गांव बहरामपुर खास के प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापिका हैं। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी राजकुमार भी इसी स्कूल में शिक्षक हैं। बुधवार को दोनों छुट्टी के बाद स्कूटी पर सवार होकर मेरठ के लिए चले थे। स्कूटी राजकुमार चला रहे थे। बहरामपुर-टिमकिया मार्ग पर तिगड़ा मोड़ के पास पहले से खडे़  बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों को तमंचे दिखाकर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट के बाद तीनों बदमाश बाइक से भागने लगे। इस बीच, रीना ने हौसला दिखाते हुए बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश को पकड़कर खींच लिया। एकाएक हुए हमले के बाद बदमाश को उसके दोनों साथियों ने छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन रीना और उनके साथी शिक्षक ने शोर मचा दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके की और दौड़े। खुद को घिर देख दोनों बदमाश अपने साथी और बाइक को मौके पर  छोड़कर फरार हो गए।

ग्रामीणों ने पकडे़ गए बदमाश को रस्सी से बांधकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पकड़ा गया बदमाश रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी गोलू उर्फ आयुष गुप्ता है। फरार हुए साथियों के नाम सिंकदर और आकाश निवासी कैथवाड़ी बताए गए हैं। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अन्य दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है।


कबूल की तीन वारदातें
जानी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि गोलू उर्फ आयुष गुप्ता ने साथियों के साथ एक माह पूर्व गांव चौबला के जंगल में लूट का विरोध करने पर एक किशोरी को गोली मारने, पेपला के गजेंद्र से एक माह पूर्व शेखपुरी के पास से बाइक लूटने और गांव खानुपर के एक ग्रामीण से दो माह पूर्व नकदी लूट की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। बरामद हुई बाइक भी दिल्ली से चोरी की गई थी। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed