{"_id":"0611499bcfcd4a303d3f59ffa2593fdf","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-72","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरी में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवरी में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों के सामने खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। दोनों पक्षों की ओर से करीब 50 राउंड फायर किए गए। जिसमें तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी, सीओ दौराला और इंस्पेक्टर फोर्स लेकर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के जेवरी गांव में शिव कुमार पुत्र नत्थू सिंह और अंकुश पुत्र नत्थन सिंह अलग- अलग परिवार से हैं। जिनमें कई वर्षों से रंजिश चली आ रही है। सोमवार शाम शिव कुमार और अंकुश में खिर्वा रोड स्थित दूध की डेयरी पर मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। उस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। उसके बाद दोनों पक्ष शांतिपूर्वक गांव चले गए। पुलिस के अनुसार रात करीब नौ बजे फिर से दोनों पक्षों में गांव में कहासुनी होने लगी। उसके बाद दोनों पक्षों में गालीगलौज और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते माहौल इतना गरम हुआ कि दोनों पक्ष के लोग बंदूक और तमंचे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अंकुश पक्ष की ओर से अंकुश, ईश्वर, मुन्नी, ज्योति और सीमा गोली लगने से घायल हो गए। जबकि शिव कुमार पक्ष की ओर से शिव कुमार और एक अन्य युवक को गोली लगी है। सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से 10 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
दहशत में घरों में दुबके लोग
गांव में फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों में करीब 30 मिनट तक जमकर फायरिंग होती रही। आलम यह था कि दहशत में आए गांव के लोग घरों में दुबक गए। किसी ने यह भी नहीं देखा कि कौन गोली चला रहा है और किसको गोली लग रही है। पुलिस के अनुसार गांव में दोनों पक्षों की ओर से करीब 50 राउंड फायर हुए। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं।
छह माह पूर्व हो चुकी हत्या
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप था कि इसमें एक पक्ष से कंवर पाल पुत्र धर्म पाल सिंह की छह माह पूर्व शिव कुमार पक्ष ने नेशनल हाइवे पर परतापुर के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसका मामला परतापुर थाने में दर्ज है। कंवर पाल की हत्या के बाद दोनों पक्षों में रंजिश और गहरी हो गई।
प्रधानी का चुनाव भी विवाद
जेवरी गांव में ग्राम प्रधान की सीट एससी कोटे के लिए रिजर्व है। हालांकि दोनों पक्षों के लोग एससी नहीं हैं। फिर भी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को सपोर्ट करने में लगे हैं। जबकि दोनों एक दूसरे के एंटी उम्मीदवार को ही सपोर्ट कर रहे हैं।