{"_id":"be7f42461def844b2c1b2cf04d585f64","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबदबे की खातिर कैबिनेट मंत्री के समर्थकों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबदबे की खातिर कैबिनेट मंत्री के समर्थकों ने की फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 25 Nov 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधना गांव में मंगलवार को प्रधानी चुनाव का प्रचार कर रहे बसपा नेताओं पर कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के समर्थकों ने गोलियां बरसा दीं। इसमें एक गोली बसपा नेता के चचेरे भाई को लगी है। फायरिंग पर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बसपा नेता ने पांच लोगोें को नामजद करते रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किठौर क्षेत्र के राधना गांव निवासी बसपा नेता वसीम जब्बार की पत्नी तबस्सुम प्रधान पद प्रत्याशी हैं। वसीम ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश मंजूर के सामने लड़ा था। तभी से दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।
अब प्रधानी चुनाव में वसीम की पत्नी के सामने सपा नेता गुफरान की पत्नी भूरी चुनाव लड़ रही है। मंगलवार शाम वसीम जब्बार के समर्थक गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। आरोप है कि गुफरान और उसके साथ आए दर्जनों युवकों ने वसीम पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सपा समर्थकों की एक गोली वसीम जब्बार के चचेरे भाई जर्रार पुत्र अबरार को लग गई। जर्रार को गोली लगते ही आरोपी फरार हो गए। सूचना पर किठौर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार ने आरोपी गुफरान, इमरान, शोएब, मुजाहिद और शहजाद पर केस दर्ज कराया है।
सड़क जाम और थाने पर हंगामा?
जर्रार को गोली लगने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर पर आरोप लगाया कि उनके दबाव में किठौर पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। इस पर वहां पहुंचे एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग ने आश्वासन दिया कि तहरीर में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होगा। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। थाने में रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी पर भी बसपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद केस दर्ज हुआ।
घर से निकलते ही मार दी गोली?
बसपा नेता वसीम जब्बार ने आरोप लगाया की जिला पंचायत चुनाव के बाद कैबिनेट मंत्री के बेटे नवाजिश मंजूर ने अपने समर्थकों से मुझे गोली मारने को कहा था। आरोप है कि मंगलवार को ग्राम प्रधान चुनाव में पहली बार घर से जनसंपर्क के लिए निकला था, तभी गांव से ही प्रधानी का चुनाव लड़ रहे सपा समर्थकों ने गोली चला दी।
नामजद आरोपी सपा नेता गुफरान का आरोप है कि बसपा नेता वसीम जब्बार ने भतीजे के सिर पर कोई चोट मारकर झूठा केस बनाया है। वसीम सुबह से एक बदमाश को लेकर घूम रहा था। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे तो मामला साफ हो जाएगा।