{"_id":"1a399bb55645a11f1a6f8bbde093f431","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक फ्रेंड ने कर दी छात्रा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक फ्रेंड ने कर दी छात्रा की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना थाना क्षेत्र के गांव छुर से अपहृत छात्रा की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका शव झिंझाना क्षेत्र में ऊन मार्ग पर एक खेत में दबा दिया गया। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद छात्रा का शव बरामद किया है।
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव छुर निवासी अंजलि 16 अगस्त को घर से परीक्षा देने मेरठ गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो पिता बाबू सिंह ने झिंझाना निवासी रूपेश सैनी और उसके दोस्त बोबी, राहुल, मां मिथलेश, बहन रश्मि, नदीम, पिता ओमवीर, मौसी शकुंतला व चाचा संदीप के खिलाफ थाना सरधना में 19 अगस्त को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसके बाद सरधना पुलिस ने रूपेश की मां, दोस्त बोबी व राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रूपेश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अदालत से अनुमति मिलने पर सरधना पुलिस ने रूपेश को आठ सितंबर को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात रूपेश को साथ लेकर पुलिस झिंझाना थाने आई। स्थानीय पुलिस की मदद लेकर आरोपी की निशानदेही पर झिंझाना-ऊन रोड पर आम के बाग के पास घनश्याम मित्तल के खेत से युवती का सड़ा गला शव बरामद किया। सरधना पुलिस के इंस्पेक्टर मेहर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। युवती का शव मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।