{"_id":"8c32b3054f99ed7689fa18978fad94cf","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-204","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी जेल में बंद गौरव सिरोही ने मेरठ पुलिस से जान का खतरा जताया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैनी जेल में बंद गौरव सिरोही ने मेरठ पुलिस से जान का खतरा जताया
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 02 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी जेल में बंद कुख्यात गौरव सिरोही ने चिट्ठी भेजकर मेरठ पुलिस को ‘कठघरे’ में खड़ा कर दिया है। मंगलवार दोपहर उसकी चिट्ठी डीआईजी रेंज के नाम से आई, लेकिन पहुंच गई सीओ सिविल लाइन के ऑफिस में। इस चिट्ठी में हत्या होने की आशंका जताते हुए पुलिस अफसरों पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। जेल प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में रंगदारी न देने पर बंगाल स्वीट्स हाउस के मालिक की हत्या का मुख्य आरोपी गौरव सिरोही निवासी तुलसी कॉलोनी कंकरखेड़ा इलाहाबाद की नैनी जेल में बंद है। गौरव पर दो लाख का इनाम भी रह चुका है। वर्ष 2013 में पुलिस कस्टडी से गौरव फरार हो गया था। दो दिन बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। जेल के डॉक्टर हरपाल सिंह के मर्डर में भी गौरव का नाम आया था। इसके अलावा भी गौरव पर लूट, रंगदारी और हत्या के कई मामले हैं।
विज्ञापन
रास्ता भटकी चिट्ठी
मंगलवार को गौरव के नाम से अंग्रेजी में लिखी एक चिट्ठी सीओ सिविल लाइन के ऑफिस में पहुंची। जिसमें कुख्यात ने मेरठ पुलिस के अफसरों से जान का खतरा बताया। उसने लिखा कि मेरठ पुलिस उसकी हत्या करने की प्लानिंग बना चुकी है। खास बात यह है कि डाक से आई यह चिट्ठी डीआईजी रेंज के नाम से आई है, लेकिन वह सीओ सिविल लाइन के दफ्तर में पहुंच गई। चिट्ठी में उसने मेरठ पुलिस और जेल प्रशासन से जुड़ीं कई चौंकाने वाली कई जानकारियां दी हैं।
विज्ञापन