फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

वांटेड को पकड़ने गई पुलिस को घेरा

Sat, 27 Feb 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Sat, 27 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा डिग्गी में शुक्रवार रात बवाल के वांछितों को पकड़ने गई पुलिस को महिलाओं ने घेर लिया। पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मकबरा डिग्गी निवासी साजिद की 2014 में हत्या कर दी गई थी। मृतक पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रेलवे रोड थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद अराजक तत्वों ने नामजद आरोपियों के घर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली रोड पर जाम करते हुए पुलिस पर मारपीट और पथराव किया था। इस प्रकरण की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही थी। आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में 11 लोग जेल जा चुके हैं, जबकि छह फरार के कोर्ट से वारंट जारी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को इंस्पेक्टर रेलवे रोड जनक सिंह पुंडीर ने वांछित अयूब के घर में दबिश दी तो वह फरार हो गया। आरोप है कि लड़कियों और महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। साजिया और नाजिया को चोट लग गई। परिजन घायलों क ो जिला अस्पताल ले गए और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

घटना की जानकारी पर बदर अली भी समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गया। रात में ही एसएसपी को मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर रेलवे रोड ने बताया कि तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में अयूब, नदीम, शानू, रईस और दो अन्य वांछित हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी है। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है।


बदर अली पर भड़काने का आरोप
इंस्पेक्टर
रेलवे रोड जनक सिंह पुुंडीर का कहना है कि एक संस्था का नेता बदर अली कई दिनों से दबाव बना रहा है कि वांछितों को न पकड़ा जाए। यह मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है। पुलिस की तरफ से तोड़फोड़ और आगजनी का मुकदमा लिखा हुआ था। वांछितों को न पकड़ा जाए इसलिए महिलाएं आरोप लगा रही हैं। बदर अली लोगों को भड़का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed