फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी कुलदीप की हत्या

Tue, 23 Feb 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 23 Feb 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

कुलदीप की हत्या में पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह कुलदीप द्वारा पत्नी के संबंधों का पता चलना बताया गया। हत्या में आरोपी प्रेमी का ताऊ भी शामिल था, जो फरार है।

विज्ञापन


एसपी देहात प्रवीण रंजन ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि रोहटा थानाक्षेत्र के अरनावली गांव निवासी कुलदीप शर्मा की 15 फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी। कुलदीप काफी नशा करता था। जिसके चलते उसे करीब तीन माह नशा मुक्ति केंद्र में रखा गया था। इस दौरान गांव के ही आकाश का उसके घर आना-जाना हो गया था।
विज्ञापन


कुलदीप की पत्नी के आकाश से संबंध हो गए थे। कुलदीप को इन संबंधों का पता चला तो वह अपनी दिव्यांग पत्नी को पीटता था। 15 फरवरी रात कुलदीप ने प्रियंका के साथ मारपीट की थी। जिस पर प्रियंका ने उसको धक्का दिया। कुलदीप के बेहोश होने पर प्रियंका ने फोन कर आकाश और उसके ताऊ देवदत्त को फोन करके बुलाया। जिन्होंने शॉल से कुलदीप का गला घोट दिया था। कुलदीप के भाई संदीप ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का था प्लान
एसओ रोहटा वसीम खान ने बताया कि कुलदीप की हत्या के बाद प्रियंका और आकाश ने शादी करने का प्लान बनाया था। जिसके चलते कुलदीप की हत्या को आत्महत्या बताया गया था। दोनों के परिजन शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराना चाहते थे, लेकिन ग्रामीणों ने हत्या होना बताकर हंगामा किया था। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस की जांच में आरोपियों के नाम उजागर हुए।


तीन से ज्यादा आरोपी शामिल
अरनावली के ग्रामीणों ने कुलदीप हत्याकांड के खुलासे से पहले एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना कि कुलदीप की हत्या में तीन से ज्यादा आरोपी शामिल है। जिसको पुलिस ने थाने बुलाकर साठगांठ करके छोड़ दिया। शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल अहमद कलीम ने ग्रामीणों को जांच कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed