{"_id":"04b0dceba788eaf59fa29412762e2fba","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ रोड पर मदरसे के छात्रों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ रोड पर मदरसे के छात्रों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ रोड पर रविवार शाम अराजक तत्वों ने मदरसे के तीन छात्रों पर टिप्पणी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद मदरसे के बाहर लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी भीड़ ने घेर लिया। घटना की जानकारी पर सीओ किठौर कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
खरखौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएसी बटालियन के सामने जुबैदा मस्जिद है। मस्जिद के बराबर में मदरसा है। रविवार शाम करीब आठ बजे मदरसे में पढ़ने वाले अजीम, तल्हा और मोहम्मद सालिब खाना खाकर काजीपुर रोड पर घूमने के लिए निकले थे। आरोप है कि मदरसे से कुछ दूरी पर दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन युवकों ने उन्हें रोक लिया और धार्मिक टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर युवकों ने छात्रों के साथ मारपीट की और धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित छात्रों ने घटना की जानकारी मदरसे के कारी शफीकुर्रहमान को दी। सूचना पर एक समुदाय के लोगों की वहां भीड़ लग गई। इस पर बिजली बंबा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस क ो घेर लिया और नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। तनाव की सूचना पर एसओ खरखौदा पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करती रही।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ लोगों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश भी की। बाद में सीओ किठौर रितेश कुमार, खरखौदा, नौचंदी और लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित छात्रों की तरफ से अज्ञात में खरखौदा थाने में तहरीर दी गई है।