{"_id":"c5bd57234d662e03f4f385bd54cb1112","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी की आड़ में की जा रही थी गौकशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी की आड़ में की जा रही थी गौकशी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 21 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर में मंगलवार को दूध की डेयरी की आड़ में गोकशी होती मिली। एसओ लिसाड़ी गेट ने छापा मारते हुए मौके से काटी गई गाय के अवशेषों के अलावा एक जिंदा गाय, चार भैंसें और बछड़ा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीक नगर निवासी यूनुस अहमद ने श्यामनगर ढलाई वाली गली में दूध की डेेरी खोल रखी है। डेरी संचालक ने डेरी में चार भैसें व दो गाय बांध रखी हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर लिसाडी गेट एसओ रवेंद्र यादव ने डेयरी पर छापेमारी की। पुलिस को मौके पर गोकशी होती मिली। जहां से गोकशी के आरोपी सलीम व उसके बेटे काशिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि चार अन्य मुख्यारोपी यूनुस, इमरान, फईम एक अज्ञात आरोपी पुलिस के सामने ही छतों से कूदकर फरार हो गए। एसओ ने बताया कि मौके से एक कटी गाय, उसके अवशेष, एक जिंदा गाय, चार भैंसें व एक जिंदा बछड़ा व कटान करने में इस्तेमाल औजार बरामद किए गए।
गोकशी की सूचना पर सीओ कोतवाली विनीत भटनागर, अपर नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह, नगर निगम के डॉ. एनपी सिंह सहित नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। डेयरी से बरामद मीट का सैंपल लेने के बाद निगम की टीम ने मौके से बरामद एक गाय के मीट को नष्ट कर दिया। एसओ ने बताया कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम, संक्रमण फैलाने और आईपीसी धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। सीओ कोतवाली ने बताया कि दो आरोपी मौके से गिरफ्तार हुए हैं। बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
दूध देना बंद करने पर काट देते थे गाय
गोकशी के आरोपियों सलीम व काशिफ ने बताया कि डेयरी में दूध के लिए गाय खरीदी जाती है। जब तक दूध देती है तो ठीक। दूध देना बंद करने के बाद डेयरी में ही गाय को काट दिया जाता था। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे तो मीट दुकानों पर सप्लाई करते है। मुख्यारोपी डेरी संचालक यूनुस और उसके बेटे ही गोकशी करते हैं।
पहले भी जा चुके जेल
पुलिस के अनुसार आरोपी इमरान और फईम को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस पहले ही रशीदनगर में डेयरी की आड़ में गोकशी करते पाए जाने पर एक साल पहले जेल भेज चुकी है।
शर्म करो शर्म
लिसाड़ी गेट इलाके में गोकशी कोई नई बात नहीं है। इस इलाके में गोकशी को लेकर हिंदू संगठनों ने एसपी सिटी और सीओ कोतवाली का घेराव किया था। अब फिर से खुलासा होने पर स्थानीय लोगों व पार्षद नवाब, शाहिद अब्बासी ने पकडे़ गए आरोपियों को साफ-साफ कह दिया कि शर्म करो शर्म। पार्षद ने कहा कि कुछ लोग गोकशी कर माहौल खराब करने में लगे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।