{"_id":"0778657b17481f16374dee4151ff19f2","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के हर्रा गांव में पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ के हर्रा गांव में पथराव, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 30 Sep 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की लापरवाही के चलते मंगलवार को दूसरे दिन फिर सरूरपुर क्षेत्र के हर्रा गांव में दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गांव में चार बच्चों का पिता एक युवती को लेकर भागा हुआ है। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद है। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में एक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में तीन दिन से लगातार पथराव और फायरिंग का सिलसिला दो पक्षों के लोगों में चल रहा है। सोमवार को दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। पुलिस भी पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही के कारण मंगलवार सुबह दोनों पक्ष के लोगाें में जमकर मारपीट, पथराव और डेढ़ सौ राउंड फायरिंग हुई।
लोगों ने छतों पर चढ़कर पथराव किया और महिलाओं ने हथगोले तक छोड़े। इस मामले में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। घायलों में बच्ची भी शामिल है। मामला बेकाबू होने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा। एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग ने सरूरपुर समेत कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठी फटकारकर दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ा। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस के सामने किया था एलान
दोनों पक्षों ने एक दूसरे को गोली मारने का एलान सोमवार को पुलिस के सामने किया था। इसके बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूटी। पुलिस तमाशबीन बनकर दोनों पक्षों में पथराव, फायरिंग होते देखती रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस दोनों पक्ष के लोगों में हत्या कराना चाहती है। शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नहीं करती।