{"_id":"2e31cb80566e094632a92f07eab8e71e","slug":"meerut-crime-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर मेरठ को दहलाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गणतंत्र दिवस पर मेरठ को दहलाने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एक आला पुलिस अफसर को कॉल कर गणतंत्र दिवस पर मेरठ दहलाने की धमकी दी गई है। जांच में सामने आया है कि यह कॉल उसी कानपुर निवासी सिरफिरे ने की है।
जो इससे पहले सिटी स्टेशन पर बम होने की झूठी सूचना दे चुका है। हालांकि पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। एसएसपी डीसी दूबे ने शहर में रोजाना सघन चेकिंग के आदेश दिए हैं।
गणतंत्र दिवस पर खुफिया एजेंसियां पहले से ही किसी आतंकी वारदात का इनपुट दे चुकी हैं। जिसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। बीते सप्ताह ही एसओ जीआरपी को फोन कर एक शख्स ने सूचना दी कि शाम ठीक चार बजे सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बम फटेगा।
रोक सको तो रोक लो। घंटों चेकिंग के बाद यह सूचना झूठी निकली थी। जांच में सामने आया था कि यह धमकी कानपुर से दी गई थी। जो नंबर सामने आया, वह कानपुर चकेरी के सुभाष रोड निवासी जतिन पुत्र विजय कुमार के नाम रजिस्टर्ड मिला।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल के जीआरपी प्रभारी नंदजी यादव ने बताया था कि इस नंबर से पहले चकेरी थाना, सेंट्रल स्टेशन और फिर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट की धमकी दी जा चुकी है। मोबाइल लोकेशन और पते के आधार पर पुलिस टीम मौके पर गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
ताजा घटनाक्रम में इस सिरफिरे ने मेरठ के एक आला पुलिस अफसर को मंगलवार को कॉल कर धमकी दी कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान सुरक्षा में सेंधमारी कर मेरठ को दहला दिया जाएगा।
एसएसपी डीसी दूबे ने बताया कि इस शख्स ने आईजी कानपुर आशुतोष पांडे को भी कॉल कर आईजी के ऑफिस में धमाका करने की बात कही थी। इसके अलावा मेरठ, दिल्ली,और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भी इस तरह की धमकी दी जा चुकी हैं।
पुलिस सर्विलांस के आधार पर धमकी देने वाले की तलाश कर रही है। एसएसपी के अनुसार एसपी सिटी को इस संबंध में रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं।