फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime

इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट की लूट के बाद हत्या

Thu, 03 Mar 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 03 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
meerut crime
पॉश थापरनगर इलाके में बुधवार दिनदहाडे़ बाइक सवार बदमाशों ने इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट की 1.18 लाख रुपये और स्कूटी लूटकर गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश मौके पर एक बाइक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

 
भावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुकनपुर मोरना निवासी इमरान (30) पुत्र गुलजार एक इश्योरेंस कंपनी में एजेंट था। इमरान ने गांव में एक किसान से मटर की फसल खरीदी थी, जो नवीन सब्जी मंडी में बेची थी।
विज्ञापन


मंडी के आढ़ती बंटी और टीटू ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे इमरान मंडी से 1.18 लाख रुपये लेकर स्कूटी से गया था। मंडी से निकलकर इमरान जब सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत थापर नगर की नंबर पांच में पहुंचा तो पीछे से आए दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उसको रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बदमाशों ने इमरान से स्कूटी लूट ली। स्कूटी की डिग्गी में कैश रखा था। इमरान ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसको गोली मार दी। खून से लथपथ इमरान सड़क पर पड़ा चिल्लाता रहा, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया।

गोली मारने की सूचना पर सोतीगंज चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे, लेकिन उसे पहले स्थानीय लोगों की मदद से एक सिपाही घायल इमरान को लेकर एम प्रकाश अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

दो घंटे तक अनजान रही पुलिस
दो घंटे तक पुलिस को यही जानकारी थी कि मौके से मिली बाइक इमरान की है, लेकिन परिजनों ने बताया कि इमरान तो स्कूटी से आया था। उसके बाद पुलिस ने स्कूटी लेकर जाते बदमाशों की तलाश की।


पुलिस का कहना है कि बदमाश जिस बाइक को छोड़कर गए है, वह दिल्ली के एक युवक के नाम है। दिल्ली पुलिस से संपर्क किया तो बताया गया इस बाइक की चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed