फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime

बसपा नेता के भाई का बखेड़ा

Fri, 05 Feb 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 05 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
meerut crime
एसयूवी गाड़ी सवार चार युवकों ने सिवाया टोल प्लाजा पर टैक्स कलेक्टर (टीसी) को पीट दिया। टोल की वीआईपी लेन से गाड़ी निकालने के दौरान टीसी ने टैक्स मांगा तो आरोप है कि इनमें से एक युवक ने खुद को बसपा के राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली का भाई बताकर रौब गालिब किया। तीखी नोकझोंक, हंगामा और मारपीट के बाद जब तक इंस्पेक्टर दौराला वहां पहुंचे तो आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एसयूवी गाड़ी में चार युवक मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। गाड़ी जब प्लाजा की वीआईपी लेन में पहुंची तो टोल बूथ पर टीसी विनय ने टोल शुल्क मांगा। आरोप है कि इस पर कार सवार युवक भड़क गए। इनमें से एक युवक ने खुद को बसपा के राज्यसभा सांसद एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रभारी का भाई बताकर रौब गालिब करना शुरू कर दिया। जिस पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक गाड़ी से उतर गए और टीसी से मारपीट शुरू कर दी। अन्य टोल कर्मी भी वहां पहुंच गए और दोनों से मारपीट हो गई। बाद में कार सवार वहां से फरार हो गए। इस घटना के करीब एक घंटे बाद बसपा नेता अमित भड़ाना अपने साथियों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचा और सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान से बात की। वार्ता के बाद सभी लोग बिना कार्यवाही के वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनकाद के बेटे पर धमकाने का आरोप
डीजीएम टोल प्रिंस मैथ्यूज ने आरोप लगाया कि इस घटनाक्रम के बाद उन्हें कॉल पर धमकाया गया। आरोप है कि खुद को बसपा सांसद मुनकाद अली का पुत्र बताने वाले शख्स ने पूछने पर अपना नाम सलमान मुनकाद बताया। धमकाते हुए कहा कि आप गुंडई कराते हो। डीजीएम के अनुसार फोन करने वाले की रिकॉर्डिंग कर ली गई है। इस मामले में पुलिस को भी सूचित किया गया है।

टोल पर टैक्स को लेकर मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी, लेकिन कोई मौके पर नहीं मिला। अगर तहरीर आती है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी। - परशुराम, इंस्पेक्टर दौराला


यदि ऐसा कुछ होता तो मेरे परिवार के सदस्यों द्वारा मुझे जरूर बताया गया होता। किसी ने मुझसे न तो इस संबंध में कोई बात कही या पूछी। आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। - मुनकाद अली, सांसद बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed