फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Conflicts in MBBS students in Medical college and Case against four accused

यूपी: मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रों में खूनी संघर्ष, चार के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 09 Jan 2019 12:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Conflicts in MBBS students in Medical college and Case against four accused
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

मेरठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। एक छात्र का सिर फोड़ दिया गया। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उसके सिर में टांके आए हैं। इस मामले में मेडिकल थाने में एमबीबीएस के एक छात्र समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र आयुष को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने सोमवार देर रात अपने तीन साथियों गौरव, आकाश और कोष्टक के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष के छात्र मोहित की पिटाई की। उसके सिर में चोट लगी है। उसका उपचार चल रहा है। तीनों आरोपी बाहरी हैं। मेडिकल कॉलेज के नहीं हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि इस मामले में छात्र उनसे आकर मिले थे। वह खुद भी छात्र को देखने इमरजेंसी गए थे। मामले की जांच कराई जा रही है। इस मामले में आरोपी छात्र के परिजन भी उनसे मिले थे, जिनका कहना है कि उनका बेटा वहां नहीं था। उसे फंसाया गया है। इस पर उन्होंने कहा कि यह पुलिस जांच में ही साफ हो पाएगा कि वह वहां था या नहीं। मेडिकल कालेज में इससे पहले भी कई बार वर्चस्व को लेकर मारपीट और हाकी-डंडे चल चुके हैं।

विज्ञापन

छात्रों का हंगामा, शिकायत
घायल छात्र के समर्थन में एमबीबीएस के छात्रों ने हंगामा किया। वह इस संबंध में प्राचार्य से मिले और कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य ने बताया कि आरोपी छात्र को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है।

वर्चस्व की लड़ाई
इस झगड़े की वजह आपसी वर्चस्व बताया जा रहा है। पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज में चल रहे कल्चरल फेस्ट के दौरान दोनों छात्रों में कहासुनी हुई थी। मेडिकल एसओ का कहना है कि मामला आपसी वर्चस्व का है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed