फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Broken in hotel and many people seriously injured

होटल में जमकर तोड़फोड़, मालिक सहित कई लोग घायल, ये रही विवाद की वजह

Thu, 03 Jan 2019 01:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Broken in hotel and many people seriously injured
घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बेगमपुल स्थित ग्रीन होटल में मंगलवार देर रात 20 रुपये को लेकर होटल मालिक और छात्रों में मारपीट हो गई। जिसमें छात्रों ने होटल में तोड़फोड़ कर होटल मालिक और कर्मचारियों से मारपीट कर दी। चाकूबाजी भी हुई। पुलिस ने दो आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। छात्रों ने भी आरोप लगाया कि होटल में चाकू मारकर उनकी हत्या का प्रयास हुआ है। इसको लेकर भाजपा नेताओं ने हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सदर बाजार सुभाष अत्री के मुताबिक, वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित त्यागी हॉस्टल व मेरठ कॉलेज के बीएनएम हॉस्टल के पांच छात्र बेगमपुल स्थित ग्रीन होटल में खाना खाने गए थे। जहां पर 20 रुपये को लेकर छात्रों और होटल कर्मचारियों में विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि छात्रों ने होटल मालिक इंद्रजीत सिंह व उनके कर्मचारियों से मारपीट करते होटल में तोड़फोड़ कर दी। जिस पर होटल में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

वहीं सूचना पर इंस्पेक्टर सदर बाजार समेत थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से दो छात्र दीपक और योगेंद्र को पकड़ लिया। दोनों छात्र सीसीएस यूनिवर्सिटी के बताए गए है। मारपीट में होटल मालिक, दोनों छात्र समेत पांच लोगों को चोट आई। पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इंद्रजीत सिंह की तहरीर पर छात्रों पर मारपीट का मुकदमा पंजीकृत हो गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
भाजपाइयों का थाने पर हंगामा 
छात्रों से मारपीट और चाकू लगने की सूचना पर भाजपा नेता व छात्रनेता गगन सोम अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे। दोनों छात्रों की हालत के बारे में जानकारी ली। गगन सोम ने बताया कि होटल मालिक और उनके कर्मचारियों ने छात्रों को होटल में बंधक बनाकर पीटा है। उनको चाकू भी मारे गए है। जिससे जान भी जा सकती थी। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई कैसे कर दी। इसको लेकर उन्होंने सदर बाजार थाने में हंगामा भी किया। इस मामले में वह पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed