आशीष गुर्जर हत्याकांड: मर्डर का मुख्य आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार, गांव में तनाव बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशीष गुर्जर हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार के इनामी प्रशांत पारिया उर्फ नीशू को मेरठ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रशांत गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस सात इनामी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
कंकरखेड़ा थाने की योगीपुरम पुलिस चेकपोस्ट के पास शनिवार दोपहर आशीष गुर्जर निवासी शोभापुर की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। आशीष बीती चार अप्रैल को शोभापुर गांव में हुई बसपा नेता गोपी पारिया की हत्या में मुख्य आरोपी थी और हाल में जेल से छूटा था। आशीष के परिजनों ने हत्या में प्रशांत और उसके पिता ताराचंद पारिया समेत नौ आरोपियों को नामजद कराया था। जिनमें ताराचंद पारिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसएसपी अखिलेश कुमार ने फरार हत्यारोपियों पर रविवार को ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आशीष के परिजनों से पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार तक का समय मांगा है। तय समय में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुर्जर समाज द्वारा महापंचायत का एलान किया जा चुका है। जिसके चलते पुलिस मुख्य हत्यारोपी प्रशांत की गिरफ्तारी के प्रयासों में लगी थी। सूत्रों के मुताबिक कंकरखेड़ा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि प्रशांत अपने रिश्तेदार के घर गोविंदपुरम गाजियाबाद में छिपा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गोविंदपुरम में दबिश देकर प्रशांत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस देर रात तक प्रशांत से पूछताछ कर रही थी। उधर, प्रशांत की गिरफ्तारी का पता चलते ही उसके परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी। अंदेशा जताया कि पुलिस प्रशांत को मुठभेड़ में गिरफ्तार करना दर्शा सकती है।
दूसरे समुदाय का युवक भी पकड़ा
कंकरखेड़ा पुलिस ने इस हत्याकांड में चर्चा में आए दूसरे समुदाय के युवक को भी सोमवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि यह युवक खेत पर आशीष के पास खाना लेकर गया था। वारदात के बाद से फरार था। परिजनों ने शक जताया था कि कहीं उक्त युवक ने आरोपियों को सूचना तो नहीं दी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/