फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many accused attacked on advocate in Bijnor and looted of 32 lakhs

वकील पर जानलेवा हमला, लूटे 32 लाख रुपए, गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर

Thu, 27 Jun 2019 12:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Many accused attacked on advocate in Bijnor and looted of 32 lakhs
घायल वकील से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

जमीन का बैनामा करने आ रहे एक वकील को कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला बोलकर बुरी तरह घायल कर दिया। वकील को उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। उनके भाई ने पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आसिफ सहित कई को नामजद करते हुए तहरीर दी है। आरोपियों पर घटना के दौरान 32 लाख रुपए और मोबाइल फोन लूटने का भी आरोप लगाया गया है। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।

विज्ञापन


थाना मंडावर के गांव किशनवास निवासी महमूद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके भाई आजम हुसैन एडवोकेट की पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आसिफ से रंजिश चल रही है। कुछ दिन पहले आजम ने कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को आजम ने मंडावर थाने में जाकर थानाध्यक्ष को अपनी जान को खतरा होने की बात बताई थी। उसके भाई को जान से मारने की धमकी मिल रही थी। 
विज्ञापन


वहीं थाने से निकलकर आजम बिजनौर रोड पर महाराज सिंह वाले बाग के पास पहुंचा तो मंडावर निवासी बेबी नाज ने उसे रोककर हमलावरों से कहा कि शिकार आ गया है। वहां घात लगाकर बैठे पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद जावेद, जनदभ, मुशफिक, परवेज, आसिफ, इरशाद, शहजाद, रियासत, नौशाद, यूसुफ, वासिफ, खुर्शीद, मोईन लोहे की रॉड लेकर आ गए और आजम को बाग में उठाकर ले गए। जान से मारने की नीयत से उसके भाई पर रॉड से हमला किया। आजम के दोनों पैर और हाथ टूट गए व शरीर पर भी गंभीर चोट आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने आजम से 32 लाख रुपए और दो मोबाइल भी लूट लिए। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

सीओ सिटी अरुण कुमार के मुताबिक मामले में कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो वास्तविकता सामने आएगी उसी के अनुरूप कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed