फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maneger ki maut

बैंक मैनेजर की रुद्रप्रयाग में मौत

Fri, 21 Oct 2016 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 21 Oct 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
maneger ki maut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ हाईवे स्थित रतूड़ा बाजार के पास एक कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मेरठ निवासी बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी लगते ही मेरठ से बैंक मैनेजर का परिवार रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गया। रुद्रप्रयाग पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया।
विज्ञापन

नौचंदी थानाक्षेत्र के अंतर्गत जयदेवी नगर के पास पंचवटी कॉलोनी में रिटायर दरोगा ओमप्रकाश का परिवार रहता है। उनके पुत्र राहुल कुमार (33) रुद्रप्रयाग में पीएनबी की रतूड़ा बाजार स्थित शाखा में मैनेजर थे। बुधवार रात करीब 10 बजे राहुल अपने बैंक के कर्मचारी अमित शाह (31) और पंकज पंवार (26) निवासी रतूड़ा के साथ कार से घोलतीर जा रहे थे। रतूड़ा बाजार से कुछ दूर चलते ही मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह छह बजे हादसे की सूचना पर करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची और सड़क से डेढ़ सौ मीटर नीचे जाकर दुर्घटनाग्रस्त कार देखी। पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से शवों को निकाला। पंकज एसएसबी असम में तैनात थे और एक हफ्ते पहले डेढ़ माह की छुट्टी लेकर घर आए थे। पुलिस ने बताया कि रात होने के कारण हादसे का किसी को पता नहीं चला। तीनों का मोबाइल फोन स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के पिता पहुंचे रुद्रप्रयाग
पुलिस की सूचना पर राहुल के पिता ओम प्रकाश परिजनों के साथ देर शाम रुद्रप्रयाग पहुंच गए। पुलिस ने बताया राहुल का शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके पिता को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed