फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mand buddhi mahila

दिल्ली की मंदबुद्धि महिला से मेरठ में गैंगरेप

Wed, 24 Aug 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 24 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
mand buddhi mahila
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली निवासी मंदबुद्धि महिला से दो आरोपियों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पीड़िता को हापुड़ छोड़कर भागने की फिराक में थे। ऐन वक्त पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक को रोका तो महिला ने आपबीती सुना दी। पुलिस ने मामले को तुरंत समझते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह मंदबुद्धि महिला सोमवार को बस में बैठकर मेरठ पहुंच गई थी। दिन भर शहर में घूमती रही। शाम सात बजे महिला खरखौदा थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड स्थित ताला फैक्ट्री के पास पहुंच गई। रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार दो युवक महिला को बहला फुसलाकर ले गए। आरोपियों ने हापुड़ रोड पर खासपुर मोड़ के पास महिला से दुष्कर्म की वारदात कर दी। उसके बाद दोनों आरोपी महिला को बाइक पर बैठाकर हापुड़ की तरफ लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान खरखौदा थाना पुलिस गश्त करते हुए वहां पहुंची तो इतनी रात को एक महिला और दो लोगों को बाइक पर जाते शक होने पर रोक लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपियों पर कुछ शक हो गया। पुलिस दोनों आरोपी और महिला को थाने ले आई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। जिसमें मामला सामने आया। महिला मंदबुद्धि थी, जिसके चलते पुलिस ने उसको रात में महिला थाने भेज दिया। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन बता रहे थे आरोपी
खरखौदा पुलिस के मुताबिक आरोपी हुसैफा और अब्दुल रशीद निवासी चिडावक गांव गुलावठी बुलंदशहर हैं। दोनों आरोपियों ने शुरूआत में महिला को अपनी बहन बताया और रात में हापुड़ उसकी ससुराल छोड़ने की बात कही। लेकिन महिला ने पुलिस को देखते ही आरोपियों का कारनामा उजागर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई की।

एक आरोपी इमाम बताया गया
पुलिस के मुताबिक आरोपी हुसैफा ने खुद को रोहटा रोड स्थित पूठखास गांव के मदरसे का इमाम बताया। जबकि दूसरा आरोपी रशीद उनके गांव का है। दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। हापुड़ रोड पर मंदबुद्धि महिला ने उनकी बाइक को लिफ्ट लेने के लिए इशारा किया था। तभी दोनों आरोपियों की नीयत खराब हो गई। उन्होंने अकेली महिला का फायदा उठाकर उसे बाइक पर बैठाया और यह घिनौनी वारदात कर दी।


अपना पता नहीं बता सकी महिला
एसओ खरखौदा विंध्याचल तिवारी ने बताया कि पीड़िता से कई बार पूछताछ की गई। महिला अपना सही पता नहीं बता रही। महिला पुलिस को उसने खुद को दिल्ली का निवासी बताया। पुलिस ने महिला का खरखौदा पीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। पुुलिस ने फिलहाल महिला को महिला थाने ही रखा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed