बिजनौर: अधेड़ की पीटकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर पर हमला बोला, पुलिस बल तैनात
- सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया, गांव में पुलिस तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को हल्दौर में एक अधेड़ की आम के बाग में पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए अधेड़ के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और गांव के ही हत्यारोपियों के घर पर हमला बोल दिया। लोगों ने घंटों तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
बाद में मौके पर पहुंची सीओ ने परिजनों को समझाकर शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एहतियात के तौर पर आरोपियों के घरों पर पुलिस तैनात की गई है। अधेड़ के बेटे ने गांव के ही आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
गांव लाड़नपुर निवासी नरदेव सिंह उर्फ फूसी (53) गांव के देवेंद्र चौधरी के यहां नौकरी करता था। परिजनों का आरोप है कि देवेंद्र के चचेरे भाई उसके परिजन व देवेंद्र के पुत्र के ससुराल वाले नरदेव को देवेंद्र के यहां काम करने से मना करते थे।
कुछ दिन पूर्व उक्त लोगों ने नरवेद पर नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाया था। साथ ही भुगत लेने की धमकी दी थी। सोमवार शाम करीब चार बजे नरदेव जंगल में अपने मालिक के बाग में अपने पुत्र मुनेश के साथ आम तोड़ने गया था।
आरोप है कि आरोपियों ने नरदेव के साथ मारपीट शुरू कर दी। मुनेश घर की ओर परिजनों को मामले की सूचना देने के लिए दौड़ पड़ा। मुनेश व उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें नरदेव का शव पड़ा मिला।
आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया। नरदेव के परिजनों ने हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया और पुलिस को घंटों तक शव उठाने नहीं दिया।
मृतक के परिवार की महिलाओं ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों के परिवार के लोगों ने किसी तरह घर का मेन गेट बंद कर जान बचाई। बाद में सीओ कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया।
पुलिस ने मामला बिगड़ता देख आरोपियों के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पुत्र ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। थाना प्रभारी कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।