फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown Baghpat Update News, A young man has murdered by shot in an alcohol drinking dispute

लॉकडाउन: शराब पीने को लेकर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 May 2020 09:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 May 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Baghpat Update News, A young man has murdered by shot in an alcohol drinking dispute
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के गांव महरमपुर में बुधवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एएसपी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ दिलीप सिंह ने घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक युवक और आरोपी के बीच दिन में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। वारदात के पीछे यहीं वजह है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


गांव महरमपुर निवासी 30 वर्षीय कुलदीप पुत्र सुरती गुर्जर बुधवार की शाम करीब सात बजे पूर्वी यमुना नहर पुल पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने कुलदीप पर तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली कुलदीप के सिर और दूसरी पीठ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में कुलदीप को लेकर अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित सर्वोदय अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मजदूरों ने हाईवे पर किया हंगामा, सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी, वाहनों पर फेंके पत्थर
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एएसपी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा, चांदीनगर इंस्पेक्टर मुनेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ महरमपुर गांव पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से घटना को लेकर पूछताछ की। 

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि कुलदीप और आरोपी युवक के बीच दिन के समय शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। रात तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed