{"_id":"6ade6954f0e16498fc080427","slug":"attempt-to-run-over-a-young-man-with-an-auto-rickshaw-following-a-dispute-over-50-rupees-lucknow-news-c-13-lko1070-1981353-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 50 रुपये के विवाद में ऑटो से युवक को कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 50 रुपये के विवाद में ऑटो से युवक को कुचलने का प्रयास
Mon, 26 Oct 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-21 निवासी रवि प्रकाश सिंह ने 50 रुपये के विवाद में ऑटो चालक पर टक्कर मारकर कुचलने के प्रयास का आरोप लगाया है। शनिवार को महानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
रवि के मुताबिक, 17 अक्तूबर को उन्होंने परिवार के साथ बादशाहनगर स्टेशन जाने के लिए ओला से 100 रुपये में ऑटो बुक किया था। शाम करीब 4:20 बजे स्टेशन के पास उतरने पर चालक ने 50 रुपये अतिरिक्त मांगे। विवाद से बचने के लिए उन्होंने उसे 100 रुपये अधिक दिए और 50 रुपये छुट्टे मांगे। आरोप है कि चालक रुपये लौटाए बिना भागने लगा। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो चालक ने टक्कर मारकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया और भाग निकला। ऑटो की टक्कर से उनके हाथ-पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
उन्होंने घटना की जानकारी चौकी प्रभारी बादशाह नगर को दी। चौकी प्रभारी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद उन्होंने शनिवार को थाने में शिकायत की। एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए पुलिस की दो टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।