फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   layiek was murderd Batla house gangwar

बटला हाउस की गैंगवार में मारा गया लईक

Fri, 19 Apr 2019 03:45 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 19 Apr 2019 03:45 AM IST
सार

- जुर्म कबूल करने के लिए दिल्ली से भेजे गए थे दो शूटर
-मास्टरमाइंड को तलाश में पुलिस ने दिल्ली में डाला डेरा
- सट्टेबाजी को लेकर दिल्ली के बदमाशों में चल रही गैंगवार
- परतापुर तिराहे पर स्विफ्ट में बैठे लईक की हत्या का मामला

विज्ञापन
layiek was murderd Batla house gangwar
लाईक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन



दिल्ली के बटला हाउस की गैंगवार में जरी कारीगर लईक की हत्या होना बताया गया है। मास्टरमाइंड ने दो शूटरों को दिल्ली से मेरठ पुलिस के पास भेजा। उन्होंने लईक की हत्या करना कबूल किया, लेकिन हत्या के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं कर पाए। इसको जानने के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली में डेरा डाले है। मास्टरमाइंड की तलाश में भी पुलिस जुटी है।
मवाना थानाक्षेत्र के सटला गांव निवासी लईक की 14 अप्रैल को परतापुर तिराहे पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लईक के साथ उसके चार साथी भी स्विफ्ट गाड़ी में मौजूद थे। जो कि वारदात के चश्मदीद हैं। मंगलवार को दिल्ली से दो शूटर दानिश और सलमान पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने लईक की हत्या करना कबूल किया। शूटरों ने बताया कि दिल्ली के एक व्यापारी ने पैसे के लेनदेन में सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई। शूटर  व्यापारी का नाम नहीं बता पाए।
विज्ञापन

पुलिस मास्टरमाइंड को तलाशने के लिए दिल्ली के बटला हाउस में लगी है। पुलिस का कहना है कि बटला हाउस में सट्टेबाजी को लेकर बदमाशों के दो गुटों में गैंगवार चल रही है। एक पक्ष के बदमाशों ने लईक की हत्या कराई है। एसएसपी ने बताया कि हत्या का उद्देश्य स्पष्ट होने के बाद ही खुलासा किया जाएगा। पुलिस दर्जनभर लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के पीछे गहरा राज
जो दो शूटर पुलिस के पास भेजे गए है, उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। पुलिस का मानना है कि लईक की हत्या के पीछे कोई गहरा राज है। उसके साथियों की कुंडली भी खंगाली जा रही है। जिस तरह से उसे मारा गया है। प्रतीत होता है कि कोई बड़ी बात है।

दूल्हे को भी उठाओ
लईक के चाचा वकील और भाई नदीम का कहना है कि लईक मेरठ में एक शादी समारोह में आया था। दूल्हा यामीन लईक का दोस्त है। यामीन को हत्या की जानकारी सबसे पहले दी गई। पुलिस उसको उठाकर पूछताछ क्यों नहीं कर रही। उनको अंदेशा है कि पूछताछ में कोई बात जरूर निकलेगी। इसको लेकर पीड़ित परिवार ने परतापुर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed