{"_id":"6d9fe8022a782d6e9f359dc4f30b537b","slug":"lalkurti-meerut-disturbance-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साए में लगी आरएसएस की शाखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगीनों के साए में लगी आरएसएस की शाखा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुर्ती स्थित घोसी मोहल्ला के पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का महानगर कार्यकर्ता एकत्रीकरण कार्यक्रम संगीनों के साये में संपन्न हुआ। आयोजित शाखा में व्यायाम और शारीरिक प्रदर्शन के साथ ही बौद्धिक हुआ। कार्यक्रम में पूरे महानगर से संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
घोसी मोहल्ला के पार्क में प्रतिदिन आरएसएस की शाखा लगती है। वर्ष में एक बार पूरे महानगर की शाखाओं के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण होता है। रविवार को इसी एकत्रीकरण का कार्यक्रम था। जिसकी शनिवार को तैयारी के लिए पार्क साफ किया जा रहा था। लेकिन दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इस पर विरोध दर्ज कराते हुए अफवाह फैला दी। कहा कि यहां प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी हो रही है। इसी को लेकर लालकुर्ती थाने में तहरीर भी दे दी गयी। जिससे एक बार फिर लालकुर्ती का माहौल गरमा गया।
विज्ञापन
पूरे मामले की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती के बीच स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण कार्यक्रम की इजाजत दे दी। रविवार रात से ही मौके पर पुलिस बल तैनात हो गया और सुबह 5.30 बजे भारी सुरक्षाबल ने पार्क के चारों तरफ घेराबंदी कर दी। साथ ही स्वयंसेवकों का पहुंचना भी शुरू हो गया। पार्क के बाहर पार्किंग और तमाम व्यवस्था स्वयंसेवकों ने संभाली। पुलिस सिर्फ दूर से चौकस नजरों से पूरी गतिविधियां देखती रही।
विज्ञापन
स्वयंसेवकों को संघ नेताओं ने पार्क के बाहर मार्ग पर व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां करायी। इसके बाद सभी पार्क के भीतर इकट्ठा हुए। जहां पर बौद्धिक के बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया। इस दौरान संघ नेताओं ने स्वयंसेवकों को किसी तरह की नारेबाजी या अनुशासनहीनता के लिए सख्ती से मना कर दिया, जिसका स्वयं सेवकों ने पूरे अनुशासन का परिचय देते हुए पालन किया।
इस शाखा में आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख अरुण जिंदल, महानगर सह संचालक पुनीत, विभाग संचालक जतन स्वरूप, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता, पवन मित्तल, संजीव जैन सिक्का, अजय गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, सुनील अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय, भाजयुमो के विवेक वाजपेयी, वीनस शर्मा, अंकुर राणा, वरुण गोयल, बजरंग दल के बलराज डूंगर, पार्षद राजकुमार मुन्ना, पार्षद हरीश कुमार, अमन गुप्ता, मुकेश सिंघल, अशोक चौधरी, विशाल बिंदल, विजय आनंद अग्रवाल, नितिन गोस्वामी, भोपाल गुप्ता, कमल ठाकुर, ब्रजभूषण एडवोकेट, करुणेश नंदन गर्ग, धनंजय कालिया, पीयूष मित्तल, सुनील चड्ढा, आशीष अग्रवाल आदि विशेष रुप से मौजूद रहे।