{"_id":"b87ec8495348dd11e1e96319d6ce78d7","slug":"lalkurti-meerut-disturbance-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के लालकुर्ती में फिर सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ के लालकुर्ती में फिर सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 20 Sep 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्ण जन्माष्टमी पर सांप्रदायिक तनाव अभी शांत हुआ नहीं कि लालकुर्ती में शनिवार को फिर सांप्रदायिक बवाल होने से बाल-बाल बचा। लालकुर्ती के घोसी मोहल्ला में एक पार्क में आरएसएस के कार्यक्रम पर आपत्ति जताने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा। एएसपी और तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और लालकुर्ती में फोर्स तैनात कर दी।
विज्ञापन
लालकुर्ती के घोसी मोहल्ले में कैंटोमेंट बोर्ड का एक पार्क है। शनिवार सुबह पार्क में साफ सफाई हो रही थी। लोगों ने बताया पार्क में आरएसएस का पांच दिवसीय कार्यक्रम है। उसके बाद पार्क में मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसकी जानकारी लगने पर एक समुदाय के लोग एकत्र हो गए और आरएसएस के कार्यक्रम पर आपत्ति जताकर हंगामा करने लगे। इस बीच दूसरे समुदाय के लोग भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आए तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी सिद्धार्थ, लालकुर्ती, सदर बाजार और सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बगैर परमीशन के कार्यक्रम होने पर उन्माद की आशंका जताई। लोगों का कहना है कि एक समुदाय के कुछ लोग ऐसे कार्यक्रम कर लालकुर्ती में सांप्रदायिक तनाव कराना चाहते हैं। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि कार्यक्रम नहीं होगा।
विज्ञापन
दूसरे समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि दो सप्ताह पहले कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी और आरएसएस के पदाधिकारी अरुण जिंदल से मारपीट होने पर लालकुर्ती सांप्रदायिक तनाव हुआ था। इसके बावजूद एक समुदाय जानबूझकर ऐसे कार्यक्रम कर माहौल बिगड़ना चाहता है। एएसपी सिद्धार्थ का कहना है कि किसी भी कार्यक्रम होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
दिन में पुलिस और रात में पीएसी तैनात
लालकुर्ती में माहौल गर्माने पर दिन में पुलिस फोर्स और रात में पीएसी बल लगाया गया। एएसपी का कहना है कि दूसरे समुदाय के मुताबिक रविवार सुबह आरएसएस का कार्यक्रम है। जिसको लेकर पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई है। हालांकि आरएसएस के पदाधिकारियोें ने कोई बड़ा कार्यक्रम लालकुर्ती में न करना बताया है।
बदर अली के पहुंचते ही नारेबाजी
मेरठ। युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली के लालकुर्ती में पहुंचते ही दूसरे समुदाय के लोगों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। बदर अली ने कहा कि किसी भी हालत में आरएसएस का कार्यक्रम पार्क में नहीं होने दिया जाएगा। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते बदर अली ने कहा कि पुलिस प्रशासन उनके साथ है।