फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lalkurti meerut disturbance

संगीत सोम बोले, हम देंगे जैसे को तैसा जवाब

Tue, 08 Sep 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 08 Sep 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
lalkurti meerut disturbance

लालकुर्ती में धार्मिक आयोजन को लेकर हुए सांप्रदायिक तनाव और होटल क्रोम में सपा नेताओं की दंबगई पर सरधना विधायक ठा. संगीत सोम ने कहा कि अब जैसे को तैसा जवाब दिया जाएगा। हम तो शांति चाहते हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रखकर दूसरे वर्ग को संरक्षण दे रही है। यही कारण है कि वह मर्यादाओं को लांघकर खुलेआम गुंडई पर उतर आए हैं और हमारी चुप्पी को कमजोरी मान रहे हैं।

विज्ञापन


लालकुर्ती में आरएसएस नेता अरुण जिंदल के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद मीडिया से वार्ता में संगीत सोम ने कहा कि यह घटना पूरी व्यवस्था पर अंगुली उठाती है। इसका मतलब सीधे सीधे यह है कि हमें अपनी मर्जी से पूजा करने और खाना खाने तक का हक नहीं है। मजे की बात ये है कि पुलिस भी इनका साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि हम कमजोर नहीं है, लेकिन बात फिर वहीं जाकर अटक जाती है कि क्रिया की प्रतिक्रिया होगी तो दोषी हम माने जाएंगे, लेकिन लगता है शासन और प्रशासन ऐसा ही चाहता है।
विज्ञापन


जब चाहें करें महाआरती
संगीत सोम ने इस दौरान मोहल्ले के लोगों की बात पर जवाब देते हुए कहा कि महाआरती जब भी वह करना चाहें, कर सकते हैं। वह खुद यहां आकर इसकी कमान संभालेंगे। उन्होंने साफ कहा कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है, वह हर समय उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गुंडाराज का नमूना
होटल क्रोम की घटना पर संगीत सोम ने कहा कि यह सपा सरकार के राज में गुंडाराज का नमूना है। किस तरह सत्ता के नशे में चूर सपाई व्यापारियों को लूट रहे हैं और धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों घटनाओं में यदि पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो अब मेरठ में आर-पार की लड़ाई होगी। इस दौरान अरुण जिंदल के यहां कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता, कुंवर बासित अली, विशाल बिंदल, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed